मोनालिसा ने डांस स्टेज पर लगाई आग, एक ठुमका मारकर हिला दिया पूरा यूपी बिहार

    भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा बिहार में एक स्टेज शो करती नजर आ रही हैं। 

    मोनालिसा ने डांस स्टेज पर लगाई आग, एक ठुमका मारकर हिला दिया पूरा यूपी बिहार

    मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। मोनालिसा की एक झलक देखने के लिए लोगों की आंखें तरसती हैं। मोनालिसा के एक ठुमके पर लोग घायल हो जाते हैं। यही वजह है जो मोनालिसा के स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान जबरदस्ती भीड़ जमा हो जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार में जहां पर मोनालिसा स्टेज डांस करने पहुंची थीं। कुछ समय पहले ही मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा स्टेज पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं।

    स्टेज पर मोनालिसा ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने बताया कि वो पटना के लोगों के कितना प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। लोग मोनालिसा की वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग मोनालिसा से गुजारिश कर रहे हैं कि उनको खेसारी लाल यादव के साथ किसी फिल्म में काम करना चाहिए। 

    गौरतलब है कि काम में व्यस्त होने के बाद भी मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी मोनालिसा फैंस को देती हैं। बीते दिन ही मोनालिसा मुंबई एयरपोर्ट पर मस्ती करती दिखीं थीं। इन तस्वीरों को देखकर लोग समझ गए थे कि मोनालिसा कहीं जा रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी खुश दिख रही थीं। मोनालिसा ने स्टेज पर जाने से पहले भी तस्वीरें शेयर की हैं।

    इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी खूबसूरत लग रही थीं। मोनालिसा की तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया है। वहीं मोनालिसा ने डांस वीडियो ने तो लोगों का हाल बेहाल ही कर दिया है। बतातें चलें कि मोनालिसा इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। मोनालिसा जल्द ही हसरतें नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी। फैंस मोनालिसा की इस वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।