अर्जुन बिजलानी के कैमरे में कैद हुई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लिप किस, देखिये

    दोनों ने साउथ इंडियन फिल्म के गाने 'राउडी बेबी' पर डांस किया। इसके अलावा इस पार्टी का हिस्सा बने अर्जुन बिजलानी ने दोनों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें मौनी, सूरज को लिप करती दिख रही हैं।

    अर्जुन बिजलानी के कैमरे में कैद हुई मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लिप किस, देखिये

    मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के रिश्ते में बंधने के बाद अपने खास दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में लड़की वाले और लड़के वाले ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी। लेकिन आये हुए मेहमानों की नज़र तो सिर्फ नई नवेली जोड़ी मौनी और सूरज की डांस परफॉरमेंस पर टिकी रही। दोनों ने साउथ इंडियन फिल्म के गाने 'राउडी बेबी' पर डांस किया। इसके अलावा इस पार्टी का हिस्सा बने अर्जुन बिजलानी ने दोनों का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें मौनी, सूरज को लिप करती दिख रही हैं।

    दरअसल, केक कटिंग सेरेमनी के दौरान सभी एक्ट्रेस के साथ खड़े थे। लेकिन उनका ध्यान तो सिर्फ सूरज पर था। केक काटने से पहले मौनी ने सूरज को लिप किस किया। ये सीन अर्जुन बिजलानी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। आप भी देखिये-

    बता दें, मौनी रॉय ने और सूरज नांबियार पिछले करीब चार सालों से एक दूसरे के साथ हैं। रिपोर्ट की माने तो सूरज और मौनी की मुलाकात 2019 में दुबई में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती आज शादी में बदल चुकी है। दोनों ने 27 जनवरी को मलयाली और फिर बंगाली रीतिरिवाज के हिसाब से शादी की। गोवा में हुई इस ग्रैंड शादी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, उनकी पत्नी और मनमीत सिंह समेत दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे। दोनों फ़िलहाल अपनी शादी को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके बाद जल्द अपने हनीमून के लिए रवाना हुए।

    Tags