मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर कही ऐसी बात, लोग बोले- शक्तिमान सठिया गए

    मुकेश खन्ना ने लडड़ियों पर ऐसा कमेंट कर दिया है कि लोगों का गुस्सा नहीं रुक रहा है। एक्टर ने ऐसा करके अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार ली है और अब लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर कही ऐसी बात, लोग बोले- शक्तिमान सठिया गए

    शक्तिमान के रोल से पॉपुलर रहे मुकेश खन्ना एक मझे हुए एक्टर भी हैं लेकिन वो अकसर अपनी बातों की वजह से विवादों फंस जाते हैं या ट्रोल होने लगते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। लोग उन्होंने दकियानूसी मानसिकता का बता रहे हैं। दरअसल मुकेश खन्ना ने लड़कियों से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है और उन्हें धंधे वाली तक बता दिया है। इससे लोगों में अपने शक्तिमान के लिए गुस्सा भर गया है।

    मुकेश खन्ना की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक्टर कह रहे हैं, ''कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है। क्योंकि इस तरह के निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए।'' 

    इसके बाद तो सोशल मीडिया पर जैसे बवाल ही मच गया है। एक यूजर ने लिखा, ''शक्तिमान जब बुढ़ापे में सठिया जाए और सनकीमान बन जाए।'' दूसरे ने लिखा, ''शक्ति का मान तो कर लिया होता।'' इस तरह मुकेश खन्ना की इस वीडियो पर खूब कमेंट मिल रहे हैं। एक और ने कहा, ''ऑर्थोडॉक्स कायम रहे।'' सब लोग ज्यादातर मुकेश को शक्तिमान के रीफ्रेंस में ही लताड़ रहे हैं जैसे एक कहा, ''जब शक्ति और मान दोनों आपको छोड़ दें।'' इस तरह एक और कमेंट में लिखा गया, ''नहीं पता था कि इच्छाएं और महिला की मर्जी उनको सेक्स वर्कर्स बना देती हैं।'' वैसे आपकी इस बारे में क्या राय है।

    Tags