खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनेंगे मुनव्वर फारूकी, सायशा शिंदे ने इस तरह किया कंफर्म

    लॉक अप शो के विनर मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा उनके साथ शो में नजर आ चुकी सायशा शिंदे ने किया है। 

    <p>खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे मुनव्वर फारूकी&nbsp;</p>

    खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे मुनव्वर फारूकी&nbsp;

    टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर से खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 में मुनव्वर फारूकी के होने की बात कही जा रही थी। इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अप लॉक अप में मुनव्वर फारूकी के साथ नजर आ चुकीं सायशा शिंदे ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि खतरों के खिलाड़ी 12 में मुनव्वर फारूकी हिस्सा लेने वाले हैं। जोकि मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। 

    दरअसल एक मीडिया स्पॉटिंग के दौरान सायशा शिंदे ने मुनव्वर फारूकी के खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने की बात कों कंफर्म किया है। उन्होंने अपनी बात में कहा, खतरों के खिलाड़ी मुझे करना है, लेकिन जैसे मैंने पहले ही कहा की मुनव्वर कर रहा है ये सीजन। तो मैं ये सीजन पक्का नहीं करूंगी।" इसके अलावा सायशा ने आगे शो को मना करने के पीछे के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "लोग बोले की आ गई पीछे-पीछे मुनव्वर के और अगर मैं वह जाऊंगी तो भी उसी को जीताउंगी... तो क्या फायदा।"

    खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगे ये सितारे

    वहीं, इससे पहले मुनव्वर फारूकी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा था, “पता नहीं टीम ने बाहर क्या खिचड़ी पकाई है। मेरे पास वाकई में कोई डिटेल्स नहीं है। मुझे लगता है कि आपको मेरे सामने इसके बारे में पता चल जाएगा।'' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 बालिका वधू 2 की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, रुबीना दिलाइक, मिस्टर फैसू, चेतना पांडे और राजीव अदतिया भी शामिल होते हुए नजर आएंगे। शो की शूटिंग के लिए वो इस महीने की आखिर तक शूटिंग के लिए केपटाउन जाएंगे।

    Tags