नागिन फेम मौनी रॉय ने सबके सामने किया पति को ऐसे किस, वीडियो देख फैंस बोले- जोड़ी नंबर वन

    नागिन 6 की एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के गाल पर किस करती हुई दिखाई दी हैं। वीडियो को देखकर हर कोई इस वक्त हैरान है।

    नागिन फेम मौनी रॉय ने सबके सामने किया पति को ऐसे किस, वीडियो देख फैंस बोले- जोड़ी नंबर वन

    शादी के बाद टेलीविजन सीरियल नागिन की एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति सूरज के साथ सदगुरु के आश्रम पहुंची थीं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार को मीडिया के सामने ही किस करती हुई नजर आईं। 

    मौनी के इस हरकत से एक बार तो उनके पति सूरज भी हैरान रह गए। इसके बाद नांबियार ने भी मौनी के गलों पर किस किया। मौनी रॉय इसके बाद शर्म से लाल होती हुई दिखाई दी। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके ग्लैमरस लुक को देखकर उन्हें फैंस फॉलो करते हुए नजर आते हैं। मौनी का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद भी आता है। मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी व्हाइट कलर की ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

    डीआईडी लिटिल मार्स्ट के कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर मौनी हुई भावुक

    वहीं, डांसिंग रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मार्स्ट एक बार फिर से टीवी की दुनिया में दस्तक देने वाला है। शो के ऑन एयर होने से पहले ही नन्हें डांसर्स फैंस का दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल शो की जज मौनी रॉय ने कुछ वक्त पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे के ऑडिशन का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नन्हें अहमद राजा के दोनों हाथ नहीं थे, लेकिन फिर भी उसने जबदस्त तरीके से डांस किया था। मौनी रॉय ने जब अहमद का डांस देखा तो उन्होंने नम आंखों से कहा- आप कर सकते हो तो कोई भी कर सकता है। वैसे कुछ भी बोलों लोगों के बीच मौनी रॉय हिट ही रहती हैं।

    Tags