10 साल बाद मां बनने जा रही हैं नेहा मर्दा की हुई गोद भराई, बोलीं- ये किसी सपने जैसा...

    नेहा मर्दा की गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने, बेहद क्यूट लग रही हैं बालिका वधू एक्ट्रेस

    10 साल बाद मां बनने जा रही हैं नेहा मर्दा की हुई गोद भराई, बोलीं- ये किसी सपने जैसा...

    बलिका वधू फेम नेहा मर्दा शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजेगी। उन्होंने नंबर में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में ऐलान किया था। तब से ही नेहा समय समय पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो दूसरे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी प्रेग्नेंसी पर जानकारी वाली वीडियोज बनाकर शेयर करती रहती है। हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ था और रविवार को उनकी गोद भराई हुई है। इस रस्म की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

    नेहा लाइट बैंगनी रंग की ड्रेस में नजर आईं। परिवार के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे थे और गले मिल रहे थे। उनके पति आयुष्मान अग्रवाल उनके साथ दिख रहे थे। फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके होने वाले बेटे को खूब प्यार मिला है और ये पूरी गोद भराई की रस्म उनके लिए किसी सपने जैसी थी। उन्होंने कहा कि वो इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर पा रही हैं। उनके फैंस भी उन्हें गोद भराई के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

    नेहा मर्दा 10 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं तो जब उन्होंने पति को इसके बारे में बताया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए इस बारे में नेहा ने बताया, ''मेरे पति का रिस्पॉन्स सबसे ज्यादा इरीटेटिंग था। जब मैंने उन्हें प्रेग्नेंसी स्ट्रिप दिखाई तो वो मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि कैसे कोई चीज आपको 2 मिनट में बता सकती है कि आप प्रेग्नेंट हैं। जब मैंने एक लैब से जांच करवाई तो उन्होंने कहा कि हमें किसी और जगह से जांच करानी चाहिए, मैंने उनसे पूछा कि आप क्या चाहते हैं (हंसते हुए)। वो बहुत लॉजिकल पर्सन हैं इसलिए उनके लिए ये समझने में समय लगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं फिल्मी रिएक्शन चाहता थी लेकिन उन्हें ये समझने में ही काफी टाइम लग गया। 3 महीने तक वो इनकार करते रहे। पटना में 3 महीने बाद जब मैं उनके साथ रहने के लिए वापस आई तो वो इसके बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं थे, अब वो एक्साइटेड हैं और खूब सारा प्यार और कंसर्न दिखाते हैं।''

     

    Tags