Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई और विराट ने चैनल पर नहीं आयेंगे नज़र, चैनल के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट

    किसी दूसरे चैनल के शो में नहीं नज़र आयेंगे दोनों, अब होगा हंगामा 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई और विराट ने चैनल पर नहीं आयेंगे नज़र, चैनल के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में नज़र आने वाले हैं नील भट्ट और आयेशा सिंह के किरदारों ने ऑडियंस को बांध लिया था। सई और विराट के किरदारों में इन एक्टर्स ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया। हालांकि, अब ये जोड़ी शो से विदा ले चुकी है। बीती दिन एक्टर्स ने सीरियल के लिए अपना आखिरी सीन शूट किया। वैसे ये उम्मीद थी कि शो में इनके किरदार का अंत होने के बाद इन्हें बिग बॉस या खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज़ में देखा जायेगा, या आयेशा एकता कपूर के शो में नागिन बनी दिखेंगी। लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट की माने तो आयेशा और नील से स्टारप्लस चैनल पर पहले ही एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था जिसके तहत ये एक्टर्स 5 सालों तक किसी दूसरे चैनल के लिए काम नहीं कर सकते।

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin trend

    अगर ये खबर सच हुई तो अगले कुछ सालों तक आयेशा सिंह और नील भट्ट किसी दूसरे चैनल पर बड़ा शो करते हुए नहीं देखेंगे। बस उम्मीद है कि दोनों को जल्द किसी नए शो में नज़र आये और अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करें। हालांकि, दोनों के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    बता दें, गुम है किसी के प्यार में पिछले ढाई सालों से ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ था। शो में सई और विराट की अनोखी लव स्टोरी दिखाई गई थी। बाद में शो में पाखी के किरदार की एंट्री हुई जिसने विराट की बीवी बन कर सबको एंटरटेन किया। पाखी का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा को खतरों के खिलाड़ी 13 में स्टंट परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। वहीं अब सीरियल में शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह, भाविका शर्मा जैसे एक्टर्स की एंट्री हो गई है। अब ये नई कास्ट ही सीरियल को आगे बढ़ा ले जाएगी।

    Tags