नील भट्ट ने निया शर्मा के साथ की अपनी जिंदगी की पहली रैंप वाक, स्टाइल पर फ़िदा हो गई लड़कियां

    नील भट्ट के आगे फीकीं लगी निया शर्मा, देखिये ये प्यारा वीडियो 

    नील भट्ट ने निया शर्मा के साथ की अपनी जिंदगी की पहली रैंप वाक, स्टाइल पर फ़िदा हो गई लड़कियां

    गुम है किसी के प्यार में विराट का किरदार निभाने वाले एक्टर नील भट्ट असल जिंदगी में सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। नील अक्सर अपनी रील और रियल लाइफ पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के साथ अक्सर इंस्टाग्राम रील शेयर करते हैं। लेकिन अब नील ने अपनी पहली रैंप वाक वीडियो शेयर की है जिसे देख कर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। खास बात ये है कि एक्टर निया शर्मा के साथ रैंप पर नज़र आये।

    हाल में नील भट्ट ने एक इवेंट में फैशनेबल निया शर्मा के साथ रैंप वाक की थी। ये पहली बार था जब नील रैंप पर नज़र आये। उन्होंने ब्लैक ब्लेजर स्टाइल कोट और एक लूज़ पैंट पहना हुआ था जिसपर गोल्डन डिज़ाइन था। इस आउटफिट में नील बेहद ही हैंडसम लग रहे थे। दूसरी तरफ निया शर्मा हमेशा की तरह बेहद ही स्टाइलिश और खूबसूरत नज़र आई। उन्होंने भी ब्लैक पफ स्लीव टॉप एंड बैलबॉटम स्टाइल पैंट पहना था। करली हेयर और हेवी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था। देखिये ये खास वीडियो

    बता दें, नील भट्ट इन दिनों टीवी के टॉप सीरियल गुम है किसी के प्यार में आये मज़ेदार ट्विस्ट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले दिनों दिखाया गया था कि कैसे सई ने विराट और पाखी की जिंदगी बनाये रखने के लिए डॉ सत्या से शादी कर ली थी। इसी बीच पाखी भी विराट को छोड़ कर चली गई। अब कहानी विराट, सई औरडॉ सत्या के इर्द-गिर्द घूम रही है। वहीं वीनू अकेले ही खुद को संभाल रहा है। वहीं निया शर्मा अपने सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अपने हर पोस्ट से ऑडियंस को एंटरटेन करती रहती हैं। पिछले साल उन्हें झलक दिखला में देखा गया था। अब उन्हें नए शो में देखने का इंतजार हो रहा है। यहां निया और नील की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है।

    Tags