नील भट्ट ने आयशा सिंह संग काम नहीं करने को लेकर साइन कर डाला कॉन्ट्रैक्ट, खुद बताई क्या है सच्चाई
सीरियल गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह नजर आ रहे थे। लेकिन शो के अलविदा कहने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नील ने आयशा के साथ काम नहीं करने पर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जानिए क्या है इसकी सच्चाई।

सीरियल गुम है किसी के प्यार में पिछले 3 सालों से लोगों का फुल एंटरटेनमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सीरिलय के अंदर इस वक्त लीप दिखाया जा रहा है। सीरियल की कहानी में जो ट्विस्ट आ रहे हैं वो फैंस को काफी इंप्रेस कर रहे हैं। इस सीरियल को लोगों के बीच फेमस करने का काम इस शो के स्टार्स रह चुके नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह ने किया है। लेकिन अब ये तीनों इस शो में नजर नहीं आ रहे हैं। बीच में नील भट्ट को लेकर ऐसी खबर सामने आई थी कि गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहने के बाद एक्टर ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसमें ये मेंशन था कि अगले पांच साल तक वो आयशा सिंह के साथ बिल्कुल भी काम नहीं करेंगे। इस बात से फैंस के बीच काफी बवाल मच गया था, क्योंकि फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे।
दरअसल जब विराट का रोल निभाने वाले एक्टर नील भट्ट से इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे बकवास बता दिया। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह खबर पूरी तरह से बकवास है। मैं पेशे से एक वकील भी हूं और मेरे फैंस इस बात को अच्छे से जानते हैं। तो मैं ऐसी चीजें क्यों साइन करूंगा वो भी बिना जाने कि कॉन्ट्रैक्ट में क्या है और क्या नहीं? मुझे मालूम है कि मुझे कहां साइन करना है और किसी भी चीज पर ऐसे ही दस्तखत नहीं कर दूंगा। तो ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है और पूरी तरह से आधारहीन है।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब गुम है किसी के प्यार में विराट और सई की कहानी का एंड दिखाया गया था तब फैंस को काफी दुख हुआ था। ऐसा इसीलिए क्योंकि फैंस उन्हें दोबारा इस रोल को निभाते हुए अब नहीं देख पाएंगे।