नोरा फतेही का लावणी डांस देख पर आप हैरान हो जायेंगे, बड़े-बड़ों को दे सकती हैं टक्कर

    डांस दीवाने जूनियर के मंच पर नोरा ने शो की कंटेस्टेंट के साथ लावणी डांस कर सभी को हैरान कर दिया। ये वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    नोरा फतेही का लावणी डांस देख पर आप हैरान हो जायेंगे,  बड़े-बड़ों को दे सकती हैं टक्कर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही कमाल की डांसर हैं। उनका गर्मी डांस हो या साकी साकी सभी ऑडियंस के दिमाग पर छाये रहे हैं। लेकिन अब वो लावणी लेकर आ गई हैं। हाल में नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना लावणी वर्जन शेयर किया है।

    दरअसल, कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने जूनियर के मंच पर नोरा ने शो की कंटेस्टेंट के साथ लावणी डांस कर सभी को हैरान कर दिया। ये वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उन्हें कंटेस्टेंट और उनकी कोरियोग्राफर के साथ लावणी करते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-‘मंच पर मेरे जूनियर्स से जुड़ना मज़ेदार रहा! इस बार मैंने लावणी करने की कोशिश की! कितना अद्भुत है गीत बग्गा और सोनाली।’ देखिये ये वीडियो, बैकग्राउंड में आप मास्टर मर्जी की आवाज भी सुन सकते हैं।

    डांस दीवाने जूनियर को ऑडियंस से खूब प्यार मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट के अलावा जजेस कोरियोग्राफर मास्टर मर्जी, एक्ट्रेस नीतू कपूर और डांसिंग क्वीन नोरा को इस नए रूप में पसंद किया जा रहा है। वैसे जजेस इस शो को लेकर इतने एक्साइटेड रहते हैं कि अक्सर शो से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो शेयर करते देखे गये हैं।

    Tags