टीवी पर 27 सालों तक राज करने के बाद अब इस एक्ट्रेस ने लिया सन्यास

    टीवी एक्टर नुपुर अलंकार ने टीवी की दुनिया छोड़ अब सीधे सन्यास ले लिया है और वो हिमालय की यात्रा पर निकल पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने शक्तिमान और दीया और बाती हम समेत कई सीरियल्स में काम किया था। 

    टीवी पर 27 सालों तक राज करने के बाद अब इस एक्ट्रेस ने लिया सन्यास

    टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने सन्यास ले लिया है और अब वो मुंबई से हिमालय तक की यात्रा पर हैं। एक्ट्रेस ने शक्तिमान, दीया और बाती हम, और घर की लक्ष्मी बेटीयां जैसे सीरियल्स में काम किया था। साल 2020 में उनकी मां का निधन हो गया था और नुपुर आध्यात्म की तरफ भी काफी थीं, इसलिए उन्होंने आखिरकार सन्यास लेने का फैसला किया।

    ई टाइम्स से बात करते हुए नुपुर ने कहा, ''मैंने फरवरी में संन्यास लिया था। मैं तीर्थयात्राओं में बिजी हूं और जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला लिया। मेरा हमेशा से अध्यात्म की ओर झुकाव रहा है और उसका पालन भी करती आई हूं। इसलिये अब मैंने खुद को पूरी तरह इसके लिये समर्पित कर दिया है। मैं गुरु शंभू शरण झा को पाकर धन्य हूं, जिनकी वजह से मेरे जीवन की दिशा बदल गई।''

    नुपुर ने अपना मुंबई का फ्लैट किराए पर दे दिया है ताकि बेसिक खर्चें निकले रहें। उन्होंने सन्यास पर जाने से पहले अपने ससुराल में बात की थी। उनके पति अलंकर श्रीवास्तव से उन्हें सपोर्ट मिला। एक्ट्रेस ने साल 2002 में शादी की थी। लॉकडाउन में एक्ट्रेस को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ा था। वो अपनी मां की दवाई के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रही थीं। इस दौरान क्राउड फंडिंग हुई और पैसे जुटाए गए। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कई लोगों ने मदद की। 

    टीवी में करीब 27 साल राज करने के बाद एक्ट्रेस ने अब सन्यास लेने के बाद कहा, ''मेरे जीवन में अब नाटक की कोई जगह नहीं है। दिसंबर 2020 में मेरी मां के निधन के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मुझे अब कुछ भी खोने का डर नहीं है। मैंने खुद को सभी अपेक्षाओं और क्योंकि मेरे बहनोई (कौशल अग्रवाल) अफगानिस्तान में फंस गए थे, जब तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया था।''

    Tags