ऑस्कर 2023: दीपिका को विदेशी मंच पर चमचमाते देखकर बदले कंगना के सुर, आलिया ने भी तोड़ी चुप्पी

    हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 समारोह में धमाकेदार एंट्री की है। ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण को देखकर कंगना रनौत और आलिया भट्ट ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। 

    ऑस्कर 2023: दीपिका को विदेशी मंच पर चमचमाते देखकर बदले कंगना के सुर, आलिया ने भी तोड़ी चुप्पी

    इस साल ऑस्कर 2023 में इंडिया ने सफलता का झंड़े गाढ़ दिए हैं। कुछ घंटों पहले ही ऑस्कर 2023 के एक शानदार समारोह में विनर्स के नाम की घोषणा कर दी गई। इस दौरान जूनियर एनटीआर की फिल्म 'ट्रिपर आर' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड़ जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट्स' की लिस्ट में डॉक्यू 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी अपने नाम का झंड़ा गाढ़ दिया है। ऐसा भारत में इतिहास में पहली बार हो रहा है जब किसी इंडियन गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग बनने का सम्मान मिला है।

    इस समारोह में दीपिका पादुकोण भी भारत का नाम रोशन करने पहुंची थीं। ऑस्कर के समारोह में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक ब्यूटी बनकर धमाकेदार एंट्री की। दीपिका पादुकोण नाटू नाटू गाने को ऑस्कर में रिप्रेजेंट करने पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण सबके सामने शानदार स्पीच देती नजर आईं। यहां पर दीपिका पादुकोण ने अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया। इस बार तो कंगना रनौत ने भी दीपिका पादुकोण की तारीफ करने में देर नहीं लगाई है। 

    ट्वीट करके कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने लिखा, तस्वीरों में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पूरे देश को साथ लेकर चलना इतना आसान नहीं है। इंडिया की इमेज को बनाना... देश का सम्मान बढ़ाना ये सारे काम आज दीपिका पादुकोण ने किए हैं। दीपिका पादुकोण बहुत कॉन्फिडेंट और खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया है कि चाहे जगह कोई भी हो इंडियन वूमन का कोई सामना नहीं कर सकता।

    वहीं आलिया भट्ट भी दीपिका पादुकोण की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं। दीपिका पादुकोण के लुक की तस्वीर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, इस खूबसूरत बाला ने आज पूरे देश को गर्व करवा दिया है। कंगना रनौत और आलिया भट्ट के अलावा फैंस भी दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 में कमाल कर दिया। हालांकि स्पीच के दौरान दीपिका पादुकोण बार बार अटकती नजर आईं। 

    Tags