Parineeti Raghav Chadha wedding: सोहल श्रंगार करके रिसेप्शन में पहुंची राघव की दुल्हनिया, ऐसा दिखा नए नवेले जोड़े का अंदाज

    सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

    Parineeti Raghav Chadha wedding: सोहल श्रंगार करके रिसेप्शन में पहुंची राघव की दुल्हनिया, ऐसा दिखा नए नवेले जोड़े का अंदाज

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए आज का दिन बेहद खास है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आज सात फेरे ले लिए हैं। परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सात फेरे लिए हैं। सुबह से ही फैंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर नहीं की है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। 

    इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन लुक देखने को मिल रहा है। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक अलग ही अंदाज में नजर आए। अगर बात की जाए परिणीति चोपड़ा की तो वो तस्वीर में पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ परिणीति चोपड़ा ने हाथों में चूड़ी और और सिल्वर ज्वैलरी कैरी की है। 

    इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर एक शानदार स्माइल नजर आ रही है। वहीं राघव चड्ढा ब्लैक कलर के टक्सीडो में कमाल लग रहे हैं। तस्वीर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के दौरान काफी कड़े रूल रखे थे। 

    ऐसे में अब तक भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई है। यही वजह है जो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की बारात नाव पर सवार होकर पहुंची थी। वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार नाव पर सवार नजर आ रहा था। 

    Tags