पायल रोहतगी-संग्राम सिंह का वेडिंग इनविटेशन हुआ आउट, दिखीं भगवान राम की झलक

    पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का वेडिंग इनविटेशन कार्ड इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। 

    <p>पायल रोहतगी और संग्राम सिंह</p>

    पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

    पायल रोहतगी और उनके ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने पायल को लॉक अप शो में प्रपोज किया था। अब 12 साल के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने जा रहे हैं। ऐसे में अपने फैंस को दोनों इवेंट करते हुए भी नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर इस लव बर्ड्स ने इनविटेशन कार्ड शेयर किया है।

    पायल और संग्राम ने जो शादी का इनविटेशन शेयर किया है उसमें उनके नाम का भगवान राम के साथ कनेक्शन बनाया गया है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ शुरू हुए इस वीडियो के अंदर पायल और संग्राम की कुछ खास कैलीग्राफी तैयार की गई है, जिसमें पढ़ने वाले पायल के साथ राम भी पढ़ सकते हैं। दोनों की भगवान राम पर आस्था है। इसीलिए उन्होंने अपना इविटेशन कार्ड ऐसा बनाया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक डिजिटल आमंत्रण पत्रिका है, हालांकि दोनों ने इस सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें शादी के रस्मों के साथ-साथ मुहूर्त का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने करीबियों को ये मैसेज पहले भेज दिया है। संग्राम और पायल की शादी 3 दिन चलने वाली है। 7 से 9 जुलाई तक चलने वाले इन फंक्शन के आखिरी दिन पायल और संग्राम सात फेरे लेने वाले हैं।

    शादी के वेन्यू के बारे में संग्राम ने कही थी ये बात

    शादी के वेन्यू के बारे में बात करते हुए संग्राम ने कहा था, ''हम राजस्थान या पायल के होमटाउन, अहमदाबाद में अपनी शादी की मेजबानी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, हमने आगरा को वेन्यू के तौर पर फाइनल कर लिया है। यह मेरे होमटाउन, रोहतक (हरियाणा) में मेरे परिवार सहित सभी के लिए सुविधाजनक है। उन्हें डेस्टीनेशन तक पहुंचने में करीब चार घंटे लगेंगे।''

    Tags