पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी से पहले डांस वीडियो वायरल, देखिये

    एक्ट्रेस आज संग्राम संग आगरा में परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगी। लेकिन शादी से पहले पायल और संग्राम के डांस का वीडियो सामने आ गया है।

    पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी से पहले डांस वीडियो वायरल, देखिये

    एक्ट्रेस पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की शुरुआत आगरा के होटल में हो चुकी है। एक्ट्रेस आज संग्राम संग आगरा में परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच सात फेरे लेंगी। लेकिन शादी से पहले पायल और संग्राम के डांस का वीडियो सामने आ गया है।

    पायल के भाई गौरव रोहतगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में होने वाली दुल्हन ने वाइट लहंगा पहना है जिसपर गोल्डन धागों से काम हो रखा है। वहीं संग्राम नीले और सफ़ेद रंग के कुर्ते पायजामे में हैंडसम लग रहे हैं।

    बता दें, संग्राम और पायल अपने लंबे रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्टर्स सिर्फ आज सिर्फ शादी नहीं कर रहे बल्कि आज के दिन 200 जानवरों को खाना खिलाएंगे। 100 अनाथ बच्चों को भी खाना खिलाएंगे। 100 नए पेड़ लगायेंगे। दोनों जीवन भर साथ रहने से पहले कुछ अच्छे से शुरुआत कर रहे हैं।

    पायल और संग्राम टीवी शो इंडियन सर्वाइवर के दौरान करीब आये थे। ये शो साल 2012 में आया था जहां 22 कंटेस्टेंट को बिना किसी जरुरी सामान, सुविधाओं के के सरवाइव करना था। यहां कंटेस्टेंट 45 दिनों तक फिलीपींस के कारामोन द्वीप पर रहे थे। ये मुश्किल वक़्त था लेकिन इसी शो के दौरान संग्राम और पायल में करीबियां बढ़ी और प्यार हो गया। इस बारे में पायल ने बताया- ‘मैं सर्वाइवर में उसकी ओर आकर्षित हो गई थी। मैंने उसे छिपाया नहीं। हम रेत में एक-दूसरे के बगल में सो रहे थे। आकर्षण एक बंधन बन गया और मैं उसे पकड़ कर सो जाती थी। मुझे ठीक से नींद नहीं आती अगर वह मेरे बगल में नहीं होता था।’ ऐसे दोनों का रिश्ता प्यार में बदला और अब ये जोड़ी शादी करने जा रही है।

    पायल हाल में कंगना रनौत के शो में नज़र आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वो कभी माँ नहीं बन सकती हैं। वो चाहती थी कि संग्राम किसी ऐसी लड़की से शादी कर ले जो उसे बच्चा दे सके। लेकिन अब ये जोड़ी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    Tags