प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने पति अनुभव संग गणपति बप्पा को किया विदा, आने वाले बच्चे के लिए मांगा ये आशीर्वाद

    टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के घर भी गणपति बप्पा की धूम रही। रुबीना ने अपने पति के साथ अपने घर विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। 

    प्रेग्नेंट रुबीना दिलैक ने पति अनुभव संग गणपति बप्पा को किया विदा, आने वाले बच्चे के लिए मांगा ये आशीर्वाद

    टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के सफर को इन दिनों खूब एन्जॉय कर रही हैं। अस्पताल और डॉक्टर अपॉइंटमेंट से दूर एक्ट्रेस गणपति उत्सव के रंग में रंगी नजर आई। एक्ट्रेस ने गणपति विसर्जन की एक प्यारी सी झलक साझा की। जिसमें वह अपने पति अनुभव के साथ गणपति बप्पा को विसर्जित करती नजर आ रही हैं। 

    हाल ही में रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने गणपति विसर्जन का एक वीडियो पोस्ट किया। रूबीना और उनके पति अभिनव के लिए यह बेहद खास पल है उन्होंने अपने बप्पा को इस वादे के साथ अलविदा कहा कि अगले साल वह अपने बच्चे के साथ फिर गणपति बप्पा का स्वागत करेंगे। रूबीना सिंपल कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही थी जबकि अभिनव ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने नजर आए।

    कुछ दिन पहले रुबिना ने अपने गणपति उत्सव की झलकियां साझा की थी, जिसमें वह लैवेंडर रंग का चिकनकारी कुर्ता पहने नजर आई और बेहद सुंदर लग रही थी। होने वाली मां ने अपने लुक को जंक ज्वैलरी से पूरा किया और तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। शेयर की गई तस्वीरों में रुबीना आरती की धाली थामे दिखी। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर गणपति की पूजा की। रुबीना दिलैक ने गणपति पूजा के दौरान अपनी सिंदूर लगाया हुआ था। उन्होंने पति संग विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा की। रुबीना दिलैक ने अपने घर के गणपति की बेहद प्यारी तस्वीर फैंस को दिखाई। उनके घर के गणपति बेहद प्यारे नजर आए।

    रूबीना ने 16 सितंबर 2023 को अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई अफवाहों के उड़ने के बाद रूबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। एक याच पर एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ पोज़ देते हुए तस्वीर शेयर की जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया था कि हमने कपल बनकर एकसाथ पूरी दुनिया घूमने का वादा किया था और अब जल्द ही हमारी फैमिली मेंबर में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। 

    Rubina Dilaik

    रुबीना दिलैक के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पंजाबी फिल्म 'चल भज्ज चलिये' से डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया और शो जीता। उन्होंने 'शक्ति' जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है और 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में भी पार्टिसिपेट किया था। 

    Tags