राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा पर लगाया एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर का आरोप, कहा 'उसे कभी माफ नहीं करूंगा'

    हाल में एक्ट्रेस ने राजीव पर मारपीट करने और उनके साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। अब इसके जवाब में राजीव ने पत्नी की सच्चाई का खुलासा किया है। हाल में हमारी सयहोगी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में चारू और टीवी एक्टर करण मेहरा के अफेयर का खुलासा किया है।

    राजीव सेन ने पत्नी चारू असोपा पर लगाया एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर का आरोप, कहा 'उसे कभी माफ नहीं करूंगा'

    राजीव सेन और चारू असोपा का घरेलु विवाद अब दुनिया के सामने आ गया है। दोनों खुल कर एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। चारू ने तो राजीव को तलाक देने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल में एक्ट्रेस ने राजीव पर मारपीट करने और उनके साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। अब इसके जवाब में राजीव ने पत्नी की सच्चाई का खुलासा किया है। हाल में हमारी सयहोगी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में चारू और टीवी एक्टर करण मेहरा के अफेयर का खुलासा किया है।

    राजीव ने कहा, ‘उसने स्पष्ट रूप से अपना दिमाग और एक व्यक्ति के रूप में उसके लिए मेरा सारा सम्मान खो दिया है। उसके पास (आरोपों का) कोई सबूत नहीं है, लेकिन उसका ईगो हद से बाहर चला गया है। मेरा पूरा परिवार उससे प्यार करता था और मुझसे ज्यादा उसका समर्थन करता था, फिर भी इस तरह के शर्मनाक आरोप। मैं इसके लायक नहीं हूं। मैं उसे इस यातना और अपमान के लिए कभी माफ नहीं करूंगा।’

    राजीव ने चारू के सभी आरोपों को झूठा और गलत बताया। उन्होंने अपनी बात सही साबित करने के लिए कुछ वॉइस नोट्स की तरफ इशारा किया। एक्टर ने कहा, ‘वॉयस नोट में ध्यान देने वाली बात में से एक टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ उनका रोमांस है, जिसका खुलासा उनकी मां ने किया था। उसने उसके साथ एक रोमांटिक रील बनाई। वह मुझ पर उसे धोखा देने और उस पर शक करने का आरोप लगाती है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं।’ राजीव ने चारू पर आरोप लगाया है कि उनका और एक्टर करण मेहरा का अफेयर था। अब उम्मीद है इस आरोप पर चारू अपनी सफाई जल्द देती हैं।

    Tags