राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक पर इस दिन होगी सुनवाई, क्या होगा फैसला?

    चारू असोपा और राजीव सेन के बीच इस दिन सब हो जाएगा खत्म, तलाक के लिए होगी सुनवाई

    राजीव सेन और चारू असोपा के तलाक पर इस दिन होगी सुनवाई, क्या होगा फैसला?

    सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा की लाइफ की उथल पुथल काफी आगे बढ़ चुकी है। दोनों तलाक लेने वाले हैं। इस पर काफी समय से चर्चा चल रही थी। दोनों अभी अलग रह रहे हैं। चारू अपनी बेटी के साथ अपने नए अपार्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने काफी समय पहले राजीव का घर छोड़ दिया था। दोनों की एक बेटी भी है। अब आखिरकार दोनों के रिश्ते को के लेकर अपडेट्स सामने आए हैं। 

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव और चारू के तलाक पर 8 जून को सुनवाई होगी। सोर्स के मुताबिक जनवरी की शुरुआत में ही डिवोर्स के लिए फाइल कर दिया गया था। दोनों को 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड दिया गया था। इस दौरान उनकी काउंसलिंग भी हुई है। अब फाइनली जाकर उन्हें जज के सामने बताना होगा कि वो डिवोर्स चाहते हैं और अलग होना चाहते हैं या नहीं। 

    दोनों के बीच में पहले काफी कड़वे रिश्ते थे। दोनों एक दूसरे के बारे में काफी कुछ बोलते थे। दोनों की लड़ाइयां अकसर ही न्यूज बनती रहती थी। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते काफी बेहतर है। उनकी बेटी जियाना चारू के पास रहती है लेकिन राजीव भी उससे मिलने जाते हैं। दोनों मिलकर अपनी बच्ची का ध्यान रख रहे हैं। राजीव ने कहा है कि उनकी बेटी उनकी प्राथमिकता है।

    दोनों अपने लड़ाई झगड़ों के बाद काम पर लौट आए हैं। चारू कई प्रोजेक्ट्स में जुटी हुई हैं तो वहीं राजीव अपने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दे रहे हैं। हाली ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन में हसरत नाम की शॉर्ट फिल्म बनाई थी जिसका उन्होंने काफी प्रमोशन भी किया था।

    बता दें राजीव सेन और चारू असोपा ने जून, 2019 में लव मैरिज की थी। इसके बाद साल 2021 में दोनों पैरेंट्स बने और उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया था। 

    Tags