राजीव सेन ने तलाक के बीच की पत्नी चारू असोपा की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

    दोनों के इस अलगाव के बीच बेटी माँ के साथ है। लेकिन पिछले दिनों जियाना की तबियत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद चारू उन्हें रात 2:30 बजे हॉस्पिटल लेकर भागी थीं। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया था। अब राजीव सेन ने इस पर अपडेट देते हुए चारू की तारीफ की है।

    राजीव सेन ने तलाक के बीच की पत्नी चारू असोपा की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

    सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और पत्नी चारू आसोपा के बीच पिछले कुछ सालों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दे चुके हैं। लेकिन जब बात बेटी जियाना की आती है तो दोनों परेशान हो जाते हैं। दोनों के इस अलगाव के बीच बेटी माँ के साथ है। लेकिन पिछले दिनों जियाना की तबियत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद चारू उन्हें रात 2:30 बजे हॉस्पिटल लेकर भागी थीं। इस बारे में एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया था। अब राजीव सेन ने इस पर अपडेट देते हुए चारू की तारीफ की है।

    राजीव ने अपने व्लॉग में बेटी से मुलाकात और तबियत के साथ ये भी बताया कि चारू कितना अच्छे से उनका ख्याल रख रही हैं। राजीव ने कहा-‘मैं सुबह जियाना से मिला। मैं उसे देखकर खुशी से पागल हो गया। तबीयत खराब की वजह से उसका वजन काफी कम हो गया है। शुक्र है कि, वह ठीक है। मुझे कहना होगा कि, चारु ने उसका बहुत ख्याल रखा। मां-बेटी दोनों का वजन कम हो गया है।’ आगे एक्टर ने कहा-‘मैं उसके (बेटी) साथ बहुत खेला। मैं उसकी आंखों में देख सकता था कि, उसने अपने डैडी को कितना मिस किया। दुर्भाग्य की बात है कि, मैं बहुत इंपोर्टेंट ट्रिप की वजह से शहर से बाहर था, लेकिन अब मैं वापस आ गया हूं।’

    बता दें, चारू और राजीव नेएक दूसरे को 6 महीने तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों की शादी 7 जून को क्रिस्चियन और बंगाली रीती रिवाज से हुई थी। इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। हालांकि, शादी के कुछ महीने बाद ही इनके रिश्ते बिगड़ गये। दोनों के रिश्ते में दरार की खबर तब सामने आई जब चारु ने अपने नाम में से राजीव का सरनेम ‘सेन’ हटा लिया था। दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। वहीं राजीव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोई उनकी पत्नी चारू का ब्रेनवाश करने की कोशिश कर रहा है। इसके जवाब में चारू ने एक इंटरव्यू में माना था कि राजीव उन्हें मुंबई के घर में अकेला छोड़ कर दिल्ली चले गए हैं जिस वजह से वो बहोत नाराज थीं। हालांकि, ये कभी सामने नहीं आया कि दोनों में किस बात को लेकर दरार आई थी। अब बेटी के जन्म के बाद तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने राजीव को नोटिस भेज दिया है।

    Tags