तलाक की अर्जी के बाद फिर साथ आए राजीव सेन-चारु असोपा, लोगों ने पूछा- ये क्या ड्रामा है?

    चारु असोपा के तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद अब राजीव सेन ने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों एक साथ रोमांटिक होते दिखे हैं।

    <p>चारु असोपा और राजीव सेन</p>

    चारु असोपा और राजीव सेन

    टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इस वक्त अपने पति राजीव सेन संग चल रहे मनमुटाव को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चारु असोपा के तलाक की अर्जी के बाद राजीव सेन ने अब अपनी हैप्पी सेल्फी उनके साथ शेयर की है। दोनों की जो साथ तस्वीर सामने आई है उसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। ऐसा इसीलिए क्योंकि रिश्ते में इतनी बढ़ी दरार आने के बाद भी दोनों एक साथ ऐसे कैसे सेल्फी क्लिक करवा सकते हैं। 

    राजीव सेन जोकि सुष्मिता सेन के भाई हैं उन्होंने चारु असोपा के साथ एक हैप्पी सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में दोनों इंडोर सेटिंग के अदंर पोज देते नजर आ रहे हैं। जहां चारू ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं राजीव ऑरेंज कलर टी शर्ट पहने हुए दिखाई दिए। राजीव अपनी बांहों में अपने पत्नी को लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजीव ने एक कमेंट में एक गुलाब को पोस्ट किया है। 

    राजीव द्वारा ये पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद लोग कंफ्यूज होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कमेंट करते हुए एक्टर से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, "ये क्या नया नाटक है।" एक यूजर ने लिखा, "क्या आप गंभीर हैं? साथ ही एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि क्या तुम लोग वापस एक साथ हो?" फैंस दोनों की तस्वीर को देखकर काफी दुविधा में पड़े हुए हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों के रिश्ते की टूटने की नौबत आ गई है और अब ये पोस्ट आखिर ये चल क्या रहा है?

    Tags