शादी के बाद राखी सावंत ने कबूला इस्लाम? रातों रात बदला अपना नाम

    खबर आ रही है कि राखी सावंत ने शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लिया है। राखी सावंत ने शादी के बाद अपने नाम के आगे फातिमा लगा लिया है। 

    शादी के बाद राखी सावंत ने कबूला इस्लाम? रातों रात बदला अपना नाम

    राखी सावंत ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको हैरत में डाल दिया है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि राखी सावंत ने शादी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ आदिल ने राखी सावंत और अपनी शादी को झूठ बताया है। आदिल ने दावा किया है कि राखी सावंत और उनकी शादी असली नहीं है। लोग भी राखी सावंत की शादी की खबर पर यकीन करने को राजी नहीं हैं। वहीं राखी सावंत अपनी शादी को लेकर तरह तरह के बयान दे रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने दावा किया है कि आदिल शादी के बाद उनको धोखा दे रहे हैं। 

    राखी सावंत ने माना है कि उन्होंने बिना किसी को बताए 7 महीने पहले आदिल दुर्रानी के साथ शादी कर ली है। इसी बीच राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो आदिल दुर्रानी से शादी करने के लिए राखी सावंत ने अपना धर्म बदल लिया है। जी हां, सही सुना आपने...। राखी सावंत ने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं राखी सावंत तो अपना नाम भी बदल चुकी हैं। शादी के बाद राखी सावंत ने अपने नाम के आगे फातिमा लगा लिया है। निकाह के पेपर्स में राखी सावंत के नाम के आगे फातिमा लिखा नजर आ रहा है। 

    इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत ने अपना धर्म बदला है। सालों पहले राखी सावंत ने ईसाई बनने का फैसला किया था। उस दौरान राखी सावंत भगवान की जगह जीसस का नाम जपा करती थीं। अब राखी सावंत ने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म को अपना लिया है। इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लोग राखी सावंत की लताड़ लगा रहे हैं। यही वजह है जो बीते दिन ही राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी शादी को बचाने का जिक्र करती नजर आ रही हैं। 

    Tags