राखी सावंत ने आदिल के साथ सड़क पर किया डांस, गाने को 10 मिलियन मिलने के जश्न में नियम भूले
वीडियो सॉन्ग को सिर्फ दो दिन में 10 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। इतने व्यूज मिलने के बाद राखी और आदिल मुंबई की सड़कों पर इसे सेलिब्रेट करने के लिए निकल पड़े हैं।-

राखी सावंत अपने नये बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ एक वीडियो सॉन्ग ‘तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं’ में नज़र आई हैं। इस वीडियो को इनके फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। वीडियो सॉन्ग को सिर्फ दो दिन में 10 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। इतने व्यूज मिलने के बाद राखी और आदिल मुंबई की सड़कों पर इसे सेलिब्रेट करने के लिए निकल पड़े हैं।
बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत और आदिल मुंबई की सड़क के बीच गाने को 10 मिलियन व्यूज मिलने का जश्न मना रहे हैं। राखी, आदिल को लेकर सड़क के बीच में स जा कर नाचने लगती हैं। आदिल रोकते हैं, कोई आ जायेगा, ट्राफिक लग जायेगा। लेकिन राखी किस की सुनती हैं। फिर दोनों अपने होर्डिंग को देख कर खूब खुश हुए। देखिये-
बता दें, राखी सावंत और आदिल कुछ महीनों से साथ हैं। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड के लिए अपना धर्म बदल कर निकाह करने को तैयार हैं। लेकिन आदिल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है। राखी ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था आदिल के परिवार को उनका प्रोफेशन नहीं पसंद, वो नहीं चाहते ये रिश्ता आगे बढे,। अब देखना होगा कि आदिल क्या चुनते हैं। अपना परिवार या राखी का प्यार। उम्मीद है आदिल को इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते देख उनके पेरेंट्स राखी के काम को भी समझेंगे और उन्हें स्वीकार लेंगे।