राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल खान ने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान के साथ किया निकाह? सीक्रेट रखा है रिश्ता

    आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान की शादी की खबर ने सभी को किया हैरान 

    राखी सावंत के एक्स हस्बैंड आदिल खान ने बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सोमी खान के साथ किया निकाह? सीक्रेट रखा है रिश्ता

    राखी सावंत और उनके एक्स हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी का रिश्ता तो अब किसी से छुपा नहीं है। राखी और आदिल का जब आपस में विवाद हुआ था तब एक्ट्रेस ने निकाह का सबूत दुनिया के सामने रख दिया था। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ा था कि पुलिस केस तक हुआ था। अब इस बीच ताजा खबर सामने आ रही है। आदिल खान दुर्रानी ने शादी कर ली है। जिस लड़की से शादी की है वो हैरान करने वाला है।

    ताजा रिपोर्ट की माने तो आदिल ने बिग बॉस 12 में नज़र आई सोमी खान के साथ निकाह किया है। इस खबर को गुप्त रखा जाये इसलिए सावर्जनिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। कई मीडिया पोर्टल ने आदिल के किसी करीबी का हवाला देते हुए बताया है कि आदिल और सोमी ने जल्दबाजी में शादी कर ली है। पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ उसके बाद कपल अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहता है।

    सोमी खान की बात करे तो उन्हें अपनी बहन सबा के साथ बिग बॉस 12 में देखा गया था। इस सीजन में सोमी और रोमिल चौधरी के बीच भी खास दोस्ती देखी गई थी। हालांकि, शो के बाद ये रिश्ता भी खत्म हो गया। शो के बाद सोमी को कई टीवी शोज़, म्यूजिक वीडियो में देखा गया। एक्ट्रेस बनने के बाद उन्होंने अपने लुक पर काम किया और फिटनेस की वजह से आज सोमी को पहचान पाना भी मुश्किल है।

    दूसरी तरफ आदिल खान पत्नी राखी सावंत के आरोपों के बाद जेल में कई दिन बिता कर अब बाहर है और कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। आदिल या सोमी के परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से अभी तक दोनों की शादी पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    Tags