आलिया भट्ट के मां बनाने वाली खबर पर राखी सावंत ने जताई खुशी, कहा- मैं मौसी बनने जा रही हूं

    आलिया भट्ट के मां बनने वाली खबर पर कई सारे सिलेबस और फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे खास विश को रखी सावंत की रही है। 

    आलिया भट्ट के मां बनाने वाली खबर पर राखी सावंत ने जताई खुशी, कहा- मैं मौसी बनने जा रही हूं

    बॉलीवुड की कोई भी बड़ी न्यूज हो और वो राखी सावंत की नजरों से छीप जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। राखी सावंत बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी न्यूज पर हमेशा से ही रिएक्ट करती हुई नजर आती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी होता हुआ दिखाई दिया है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने आल्ट्रासाउंड करवाते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि वो जल्दी ही एक प्यारे से बच्चे के जन्म देने वाली हैं। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस से लेकर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन राखी सावंत ने आलिया भट्ट को अलग ही अंदाज में बधाई दी है। 

    दरअसल राखी सावंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट शेयर किया है, जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइवर निकली हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में राखी इस बात का जिक्र करती हैं कि वो कितनी ज्यादा खुश है। क्योंकि वो मौसी बनने वाली हैं। आलिया भट्ट जल्दी मां बनने वाली है। जोकि अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा राखी सावंत ने इस बात की भी खुशी जताई है कि आलिया के जो भी बेटा या फिर बेटी होगी तो वो देखने लायक होगा। वैसे राखी सावंत जिस तरह से मौसी बनने पर अपनी खुशी जता रही है। वो चीज सही में देखने लायक है। 

    आलिया के पोस्ट पर इन सितारों ने किया रिएक्ट

    इसके अलावा आलिया के प्रेग्नेंसी वाली खबर पर बॉलीवुड स्टार्स करण जौहर, परिणीती चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, वाणी कपूर, फरहान अख्तर, अनिल कपूर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। वहीं सोशल मीडिया फैंस हैरानी जता रहे हैं।

    Tags