राखी सावंत ने डॉक्टर बन किया अर्जन बाजवा का इलाज, यूजर्स ने कहा 'स्कूल तो गई नहीं, डॉक्टर कैसे बन गई'

    इस वीडियो में राखी एकेडमी ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। उनके साथ अर्जन बाजवा भी दिख रहे हैं। पूछने पर एक्ट्रेस बताती हैं कि आयोजकों को ने उन्हें MBA की उपाधि दी है। लेकिन अगले ही पल वो खुद को डॉक्टर बताते हुए पेशेंट बने अर्जन का ऑपरेशन करने की बात कह दे देती हैं।

    राखी सावंत ने डॉक्टर बन किया अर्जन बाजवा का इलाज, यूजर्स ने कहा 'स्कूल तो गई नहीं, डॉक्टर कैसे बन गई'

    राखी सावंत इन दिनों दुबई में दादा साहेब आइकॉन अवार्ड में शामिल होने गई हैं। ये अवार्ड शो कल्याण जाना ने आयोजित किया है। इस प्रोग्राम में फिल्म इंडस्ट्री के भी लोग शामिल हुए हैं। लेकिन राखी अपनी अजीबोगरीब हरकतों से खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी एकेडमी ड्रेस पहने नज़र आ रही हैं। उनके साथ अर्जन बाजवा भी दिख रहे हैं। पूछने पर एक्ट्रेस बताती हैं कि आयोजकों को ने उन्हें MBA की उपाधि दी है। लेकिन अगले ही पल वो खुद को डॉक्टर बताते हुए पेशेंट बने अर्जन का ऑपरेशन करने की बात कह दे देती हैं।

    राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि MBA के बाद डॉक्टर कोई कैसे बन गया। कुछ ने एडवांस में खुद को सजा दे दी है। कुछ अर्जन की मज़बूरी पर हंस रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इस मौके पर आदिल की याद आ रही है।क्योंकि वहीं हैं जो राखी को संभाल सकते हैं। देखिये ये मज़ेदार वीडियो-

    राखी सावंत बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी के साथ अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया था कि वो जल्द शादी करने वाली हैं। आदिल के लिए वो धर्म भी बदलने के लिए तैयार है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा कर दिया कि उन्हें आदिल का परिवार पसंद नहीं करता है। उनके वजह से आदिल की बहन की शादी नहीं हो रही है। अच्छे रिश्ते नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, आदिल ने अपने परिवार को समझाने और राखी से शादी करने की बात स्वीकार की है।

    Tags