अपने पति को जेल की हवा खिलाकर मां का श्राद्ध करने पहुंची राखी सावंत, जूते पहनने की वजह से हुईं ट्रोल

    राखी सावंत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से राखी सावंत ट्रोल हो गई हैं। 

    अपने पति को जेल की हवा खिलाकर मां का श्राद्ध करने पहुंची राखी सावंत, जूते पहनने की वजह से हुईं ट्रोल

    राखी सावंत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिन ही राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया था। राखी सावंत ने दावा किया था कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया। जहां एक तरफ पुलिस ने आदिल को कोर्ट में पेश किया है। वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत अपनी मां का श्राद्ध करने निकल गई हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनका भाई मां का श्राद्ध करता नजर आ रहा है।

    वीडियो में राखी सावंत का भाई अपना सिर मुंडवा रहा है। वहीं परिवार के बाकी लोग राखी सावंत के आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की वजह से राखी सावंत बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। वीडियो में पूजा के दौरान राखी सावंत जूते पहने दिखीं। वहीं राखी सावंत के भाई ने भी चप्पल पहन रखी थी। फैंस को राखी सावंत के परिवार का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है।यही वजह है जो लोगों ने राखी सावंत की क्लास लगा दी है। 

    एक यूजर ने राखी सावंत के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ये तुम्हारी मां की आत्मा की शांति के लिए पूजा हो रही है। कम से कम जूते चप्पल उतारकर तो बैठ जाते। एक दूसरे यूजर ने लिखा, राखी अमर अकबर एंथनी है। पता नहीं ये लड़की कब सुधरेगी। इसका कोई धर्म नहीं है। कभी ये हिंदू बन जाती है कभी मुस्लिम तो कभी क्रिश्चियन...। इसका कुछ समझ नहीं आता। 

    जूते की वजह से राखी सावंत बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि राखी सावंत को इस सब बातों से कोई लेना देना नहीं है। मां की मौत के बाद राखी सावंत एक्शन में आ गई हैं। राखी सावंत ने फैसला कर दिया है कि वो अपने पति को सबक सिखाकर रहेंगी। तभी तो राखी सावंत ने अपने पति को जेल की सलाखों के पीछे उठाकर फेंक दिया है। 

    Tags