सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर राखी सावंत ने निकाला गुस्सा, बोली- उनकी आंखें फूट जाएं

    सलमान खान और बिश्नोई गैंग के मामले में अब राखी सावंत बीच में कूद पड़ ही हैं। उन्होंने एक्टर के दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाई है। 

    सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर राखी सावंत ने निकाला गुस्सा, बोली- उनकी आंखें फूट जाएं

    एक्टर सलमान खान और बिश्नोई गैंग के मामले के बारे में हर कोई जानता है। लॉरेंस बिश्नोई ने पहले जहां सलमान खान को चेतवानी दी थी। बाद में फिर सलमान खान को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने का काम किया गया। इसके चलते मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी को और भी ज्यादा टाइट कर दिया। लेकिन अब इस मामले में एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी बात कहती हुई दिखाई दी हैं। 

    राखी सावंत ने अपनी बात रखते हुए कहा, "जो लोग रमजान में दुआ पढ़ रहे हैं, मैं कहती हूं सलमान भाई एक नेक इंसान हैं, एक लीजेंड हैं, गरीबों का दाता है। मैं कहती हूं कि वो इतना जकात देते हैं, वो इतना लोगों के लिए करते हैं। मैं कहती हूं कि सलमान भाई के लिए दुआ करो, उनके जो दुश्मन हैं, उनकी आंखें फूट जाएं और उनकी याददाश्त शक्ति चली जाए। मेरे सलमान भाई के बारे में कभी भी बुरा ना सोचें, ये मैं अल्लाह से दुआ करती हूं।" 

    राखी राखी ने लॉरेंस बिश्नोई की धमकी को लेकर कहा, "मैं हाथ जोड़कर बिश्नोई भाई को कहना चाहती हूं, जो भी बिश्नोई भाई आप हैं, जेल में बैठकर इंटरव्यू दे रहे हैं। हमारे सलमान भाई ने आपका क्या बिगाड़ा है। आप क्यों हाथ धोकर हमारे सलमान भाई के पीछे पड़े हैं। उनका पीछा छोड़ दीजिए, वो बहुत अच्छे नेक इंसान हैं,लोगों के लिए इतना काम करते हैं। गरीबों की सेवा करते हैं। आपको पता है वो इतने अमीर हैं, लेकिन वह केवल एक छोटे से 1 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। मेरी मां के लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं किया। उनका यह कर्ज कभी उतारा नहीं जा सकता।" राखी सावंत इसके अलावा आदिल संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी औऱ अब वो जेल में हैं। 

    Tags