राखी सावंत का ये वीडियो देख घुमा फैंस का दिमाग, बोले- इतनी अच्छी कैसे लग सकती है?

    राखी सावंत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इस चीज का जश्न वो आदिल दुर्रानी संग मनाती हुई नजर आई हैं। 

    राखी सावंत का ये वीडियो देख घुमा फैंस का दिमाग, बोले- इतनी अच्छी कैसे लग सकती है?

    एक्ट्रेस राखी सावंत अपने काम के साथ-साथ बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। राखी सावंत कई सारी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच आदिल दुर्रानी संग शेयर करती रहती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदिल संग अपने 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर सेलिब्रेशन करती हुई दिखाई दी हैं। 

    दरअसल विरल भियानी ने राखी सावंत और आदिल दुर्रानी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी और आदिल साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने केक भी रखा हुआ दिखाई दे रहा है। आदिल के साथ राखी उस केक को काटती हुई वीडियो में नजर आ रही हैं। राखी वीडियो की शुरुआत में अपने फैंस का शुक्रियादा करती हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद वो आदिल को किस करती हुई दिखाई देती है। फिर आदिल भी राखी को किस करते हैं। बाद में दोनों केक कटाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान राखी कहती है कि कितने साल कितने साल लग गए यहां तक पहुंचने के लिए। लोगों के 50 मिलियन तक पहुंच गए हैं। बैकग्राउंड में एक आदमी ये कहता हुआ दिखाई देता है कि आप दोनों का म्यूजिक वीडियो भी आने वाला है। इसके बाद आपके फॉलोअर्स और बढ़ जाएंगे। 

    वहीं, इसके अलावा राखी सांवत के बॉयफ्रेंड आदिल अपने एक वीडियो के चलते लोगों के निशाने पर आते हुए दिखाई दिए। वीडियो में आदिल फोटोशूट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वो एक हीरो की तरह कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। लोगों को आदिल का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राखी को इस्तेमाल कर रहा है नाम फेम के लिए बस। गॉड ब्लेस यू राखी। इसके बाद दूसरे यूजर ने लिखा- राखी की वजह से फेमस हो गया है। शुक्रिया राखी मैम। वहीं, एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि आदिल भाई हीरो लग रहे हैं। उभरते हुए हीरो। 

    Tags