साड़ी पहन कर अपने ससुराल पहुंची राखी सावंत के सास-ससुर घर छोड़ कर भागे, भटकती रही एक्ट्रेस

    अपनी बहू राखी सावंत से मिले बिना घर छोड़ भागे राखी आदिल के घरवाले 

    साड़ी पहन कर अपने ससुराल पहुंची राखी सावंत के सास-ससुर घर छोड़ कर भागे, भटकती रही एक्ट्रेस

    राखी सावंत की लाइफ किसी डेली सोप की कहानी बनती जा रही है। पहले चोरी से शादी की, फिरदुनिया के सामने शादी टूट गई। फिर दोबारा प्यार हुआ, धर्म बदल कर निकाह पढ़ा और अब दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है। राखी सावंत ने पिछले दिनों अपने मुस्लिम पति आदिल दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। राखी के आरोपों के बाद एक ईरानी स्टूडेंट ने भी आदिल पर रेप और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया। अब इतने आरोपों के बाद आदिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं और राखी अपने ससुराल मैसूर पहुंच गई हैं।

    राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है जहां वो मैसूर में आदिल के घर के बाहर खड़ी हैं। ये वीडियो ईटाइम्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राखी को आदिल के घर के बाहर भटकते देखा जा सकता है। लेकिन घर के दोनों द्वारों पर ताला लगा है। वीडियो में राखी बताती हैं कि वो मैसूर में आदिल के घर अपने सास और ससुर से मिलने आई थीं। लेकिन वो मुझसे मिलने से पहले ही भाग गये हैं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फ़ोन पर उनकी सास ससुर से बात हुई थी। उन्होंने राखी को अपनी बहू मानने से इनकार कर दिया। इसका कारण उन्होंने खुद का हिंदू होना और प्रेफेशन बताया।

    बता दें, राखी सावंत पति आदिल द्वारा दिए गये अत्याचार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आदिल पर उनके दो करोड़ रूपये लेने और उसे अपने धंधे में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि आदिल ने उसके साथ मारपीट की थी। यहां तक कि वो आदिल के बच्चे की माँ बनने वाली थी लेकिन आदिल के कहने पर उसे एबॉर्शन करवाना पड़ा। फ़िलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।

    Tags