मौनी रॉय पर फुल फिदा होते नजर आएं रणवीर सिंह, बोले- देख रही हो दीपिका पादुकोण?

    रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को प्रमोट करने के लिए डीआईडी लिटिल मास्टर के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मौनी रॉय संग खूब मस्ती की। 

    मौनी रॉय पर फुल फिदा होते नजर आएं रणवीर सिंह, बोले- देख रही हो दीपिका पादुकोण?

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में वो फिल्म को प्रमोट करने के लिए रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर के सेट पर पहुंचे थे। दरअसल सोमवार के दिन रणवीर सिंह फिल्म को प्रमोट करने के लिए शो के सेट पर गए थे। इससे जुड़ा वीडियो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

    वीडियो बेहद ही मजेदार है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ग्लोबल वार्मिंग के लिए ये शख्स जिम्मेदार है। इसके साथ उन्होंने मौनी रॉय को टैग किया। वीडियो में रणवीर सिंह मौनी रॉय से ये कहते नजर आते हैं,' मौनी जी देश में इस वक्त हीट वेब चल ही है, कुछ तो रहम करो।' इसके बाद एक्टर आगे कहते हैं, ' वैसे भी यहां पर काफी गर्म माहौल हो रहा है, मैं अपनी तैयारी के साथ आया हूं। इतना कहने के बाद ही रणवीर सिंह फायर एक्सिटिंग्यूसर को वीडियो में दिखाते हैं और कहते हैं दीपिका पादुकोण क्या तुम देख रही हो?

    रणवीर सिंह हर बार की तरह इस बार भी अलग ही फैशन को कैरी करते हुए नजर आएं। उन्हें हमेशा की तरह इस बार भी ट्रेडमार्क कपड़ो में देखा गया। इसके अलावा मौनी रॉय ब्लैक और सिल्वर कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम दिव्यांग ठक्कर ने किया है। इसके अलावा रणवीर सिंह डायरेक्टर करण जौहर की फिल्म रॉकी औऱ रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई दे सकते हैं।

    Tags