रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो पर लगेगा ताला, इन दिन आएगा लास्ट एपिसोड

    रवि दुबे और सरगुन मेहता का शो स्वर्ण घर बंद होने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड अगले महीने टेलीकास्ट होगा। 

    रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो पर लगेगा ताला, इन दिन आएगा लास्ट एपिसोड

    रवि दुबे और सरगुन मेहता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ये दोनों ना सिर्फ एक्टर्स हैं बल्कि प्रोड्यूसर्स भी हैं। दोनों ने सबसे पहले उडारियां नाम का शो प्रोड्यूस करना शुरू किया था। इसकी सफलता को देखते हुए कपल ने एक और शो प्रोड्यूस करने का फैसला किया था। इस शो का नाम था स्वर्ण घर। सीरियल 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ठीक ठाक चला भी लेकिन अब इस पर ताला लगने वाला है। जी हां, रवि दुबे और सरगुन मेहता का ये शो बंद होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्वर्ण घर का आखिरी एपिसोड 11 नवंबर को दिखाया जाएगा।

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''हमें अभी टेलीकास्ट की आखिरी तारीख के बारे में नहीं बतया गया है। लगभग 10 से 15 एपिसोड की शूटिंग की जानी है और हम अगले सप्ताह तक शूटिंग पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं। शो को बंद करने का फैसला काफी आश्चर्यजनक रहा है, क्योंकि यह रेटिंग चार्ट पर बना हुआ था। वास्तव में, कम रेटिंग वाले बाकी शो भी हैं। चैनल टाइम स्लॉट बदल सकता था अगर वो स्वर्ण घर को एक नए शो के साथ बदलने की प्लानिंग बना रहे थे।”

    शो में संगीता और अजय लीड रोल मे हैं। दोनों ने हालांकि अभी इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। संगीता ने दो साल बाद इस शो से वापसी की थी। इससे पहले एक्ट्रेस सीरियल दिव्य दृष्टि में नजर आई थीं। स्वर्ण घर में काफी कम समय के लिए रोनित रॉय भी आए थे। देखना होगा कि क्या ये शो बंद होने के बाद रवि और सरगुन कुछ और शोज लेकर आएंगे या नहीं। फिलहाल कपल का पहला शो उडारियां अभी भी टेलीकास्ट हो रहा है। हालांकि इसमें अब लीप आ गया है। शो के पहले वाले लीड कपल प्रियंका और अंकित बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं।