रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के बीच दिखा शानदार बॉन्ड, देखिये वीडियो

    शो की शुरुआत में भी इन एक्टर्स को साथ में नहीं देखा गया था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खास बांड बना और दोनों एक्ट्रेस साथ देखी गई। अब इनके बीच की आपसी बॉन्डिंग का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।

    रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के बीच दिखा शानदार बॉन्ड, देखिये वीडियो

    खतरों के खिलाड़ी 12 की शुरुआत के बाद जन्नत जुबैर और रुबीना दिलैक के आपसी कम्पटीशन की खूब चर्चा हुई थी। ऐसा कहा गया था कि जन्नत को रुबीना से ज्यादा हर एपिसोड फीस दी जा रही है। शो की शुरुआत में भी इन एक्टर्स को साथ में नहीं देखा गया था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच एक खास बांड बना और दोनों एक्ट्रेस साथ देखी गई। अब इनके बीच की आपसी बॉन्डिंग का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्नत अपनी शूटिंग से पहले मेकअप और हेयर बनवा रही हैं। इसी दौरान रुबीना उनके पास गाना गुनगुनाते हुए आती हैं। रुबीना गाती हैं –अकेले अकेले क्या खा रही हो?’। इसके जवाब में जन्नत अपने हाथ में पकड़े डोरीटोज़ का पैकेट उनके हाथ में दे देती हैं। वैसे यही जन्नत के खूबसरत फिगर भी राज है। देखिये-

    खतरों के खिलाड़ी 12 का ये सीजन शूट हो चुका है। टॉप 7 में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, कनिका मान, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, फैज़ल शेख और मोहित मलिक ने अपनी जगह बनाई। फिनाले एपिसोड मुंबई में शूट होने की खबर है। वैसे होस्ट रोहित शेट्टी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को सबसे मजबूत खिलाड़ी बता चुके हैं। एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा था कि रुबीना सबसे आसानी से बड़े बड़े स्टंट परफॉर्म कर लेती हैं। तो इस सीजन की विनर बन सकती हैं। वहीं जन्नत बाकी कंटेस्टेंट की नज़रों में छोटा पैकेट बड़ा धमाका है। तुषार और मोहित मलिक ने शानदार स्टंट परफॉर्म किये हैं। फिलहाल, ये सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे मुलाकात कर रहे हैं। वहीं जन्नत और रुबीना दोनों ही स्ट्रोंग खिलाड़ी रही हैं और दोनों ही टॉप लिस्ट में शामिल हैं। वैसे हमने आपको जानकारी दी थी कि फैजू ने ये सीजन अपने नाम किया है। हालांकि, इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बता दें, जन्नत ने बीती रात ही अपना शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अपने खास दिन एक्ट्रेस खूबसूरत पीच रंग की शॉर्ट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। उन्होंने किसी क्वीन की तरह अपने सिर पर टियारा पहना हुआ है। देखिये-

    Tags