साराभाई वर्सेज साराभाई स्टार वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, रुपाली गांगुली को लगा सदमा

    खबर आ रही है कि साराभाई वर्सेज साराभाई स्टार वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। खुद जेडी मजीठिया ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।  

    साराभाई वर्सेज साराभाई स्टार वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, रुपाली गांगुली को लगा सदमा

    टीवी की दुनिया में एक बार फिर से बुरी खबरों का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में खबर आई थी कि आदित्य सिंह राजपूत का देहांत हो गया है। आदित्य सिंह राजपूत स्प्रिट्सविला में नजर आ चुके थे। इस खबर ने फैंस का कलेजा चीरकर रख दिया था। आज की सुबह टीवी के फैंस के लिए एक बुरी खबर लेकर आई है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो साराभाई वर्सेज साराभाई स्टार वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। एक दर्दनाक कार हादसे में वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई। 

    वैभवी उपाध्याय अपने करियर में कई टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई 2 के जरिए वैभवी उपाध्याय ने टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई थी। इस दौरान वैभवी उपाध्याय को रुपाली गांगुली के साथ काम करने का मौका भी मिला। शो में वैभवी उपाध्याय ने जैस्मिन का किरदार निभाया था जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि वैभवी उपाध्याय कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में छपाक, सिटी लाइट जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर वैभवी उपाध्याय को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।खबरों की मानें तो वैभवी उपाध्याय का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे किया जाएगा। 

    कुछ समय पहले ही जेडी मजीठिया ने इस खबर पर मुहर लगाई है। वहीं रुपाली गांगुली ने भी वैभवी उपाध्याय की मौत पर दुख जाहिर किया है। रुपाली गांगुली ने वैभवी उपाध्याय की 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, वैभवी उपाध्याय बहुत जल्द ही दुनिया को अलविदा बोलकर चली गईं। 

    वैभवी उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए जेडी मजीठिया ने लिखा, जिंदगी में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं चलता। वैभवी उपाध्याय हमें छोड़कर चली गई। कार एक्सीडेंट में वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई है। फैंस वैभवी उपाध्याय को साराभाई वर्सेज साराभाई की जैस्मिन के तौर पर भी जानते थे। 

    Tags