सौम्या काम्बले बनी इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विनर, पिता के डॉक्टर बनने के सपने को तोड़, पूरी की माँ की ख्वाइश

    सौम्या के पिता को कई बार शो के दौरान भी यह कहते देखा गया कि वो बेटी को एक डॉक्टर ही बनाना चाहते हैं न की डांसर। लेकिन सौम्या ने शो की ट्रॉफी जीतकर उनकी सोच को भी बदल दिया।

    सौम्या काम्बले बनी इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विनर, पिता के डॉक्टर बनने के सपने को तोड़, पूरी की माँ की ख्वाइश

    सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' अपने विनर के एलान के बाद खत्म हो गया है। रविवार रत शो का फिनाले एपिसोड दिखाया गया जिसमें टॉप 5 में आने वाली सौम्या काम्बले ने बाजी मारते हुए ख़िताब अपने नाम किया। सौम्या पुणे की रहने वाली हैं। उनके पिता चाहते थे कि सौम्या एक डॉक्टर बने, लेकिन माँ के डांसर बनने के सपने ने उन्हें उंची उड़ान दी। सौम्या के पिता को कई बार शो के दौरान भी यह कहते देखा गया कि वो बेटी को एक डॉक्टर ही बनाना चाहते हैं न की डांसर। लेकिन सौम्या ने शो की ट्रॉफी जीतकर उनकी सोच को भी बदल दिया।

    इस शो के दौरान वर्तिका झा सौम्या की कोरियोग्राफर रही। हैरानी वाली बात ये है कि इस शो का पहला सीजन भी वर्तिका ने बतौर कोरियोग्राफर जीता था। अब दूसरी बार वो अपनी कंटेस्टेंट के साथ शो की विनर बनी हैं। दुर्भाग्यवश सौम्या अपनी तबियत ख़राब होने की वजह से फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाई थी। उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका ने अकेले ही परफॉरमेंस दी थी।

    शो में वैसे तो कई शानदार डांसर आये थे। लेकिन जगह सिर्फ पांच कंटेस्टेंट को मिली। गौरव सरवन व उनके कोरियोग्राफर रुपेश सोनी, सौम्या कामले व उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा, जमरूद व उनकी कोरियोग्राफर सोनाली कर, रोजा राणा व उनके कोरियोग्राफर सनम जौहर और रक्तिम ठाकुरिया व उनके कोरियोग्राफर आर्यन पात्रा। उम्मीद जताई जा रही थी कि गौरव सांगवान भी ये शो जीत सकते हैं। लेकिन अंत में सौम्या ने बाजी मारी। अब अगले सीजन का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है इंडियाज बेस्ट डांसर का तीसरा सीजन इससे भी ज्यादा धमाकेदार होगा।