शादी के बाद एक बार फिर अपनी एक्स से मिलने पहुंचे शाहीर शेख, फैंस के बीच मची खलबली

    टीवी एक्टर शाहीर शेख को हाल ही में एरिका फर्नांडिस के साथ देखा गया है। इन दोनों सितारों को साथ देखकर फैंस के बीच हंगामा मच गया है। 

    शादी के बाद एक बार फिर अपनी एक्स से मिलने पहुंचे शाहीर शेख, फैंस के बीच मची खलबली

    एरिका फर्नांडिस टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने दुबई को अपना घर बना लिया है। बीते कुछ समय से एरिका फर्नांडिस दुबई में समय बिता रही हैं। दुबई शिफ्ट होने के बाद से ही एरिका फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से एरिका फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। इस लाइमलाइट की वजह बने हैं टीवी एक्टर शाहीर शेख जिनको हाल ही में एरिका फर्नांडिस के साथ देखा गया है। 

    शाहीर शेख इस समय दुबई में समय बिता रहे हैं। इस दौरान शाहीर शेख समय निकालकर एरिका फर्नांडिस से मिलने जा पहुंचे। इस दौरान एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। शाहीर शेख ने कुछ समय पहले ही अपनी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख दुबई की रंगीन रात का मजा लेते नजर आ रहे हैं। 

    एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख को साथ देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। लोगों को लग रहा है कि जल्द ही एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख साथ काम करने वाले हैं। इस बात की भनक लगते ही एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख के फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अब ये तो हर कोई जानता है कि एक जमाने में एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। 

    हाल तो ये था कि लोगों ने एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख का नाम एक दूसरे से जोड़ना शुरू कर दिया था। लोगों को लगने लगा था कि एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख को दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि शाहीर शेख ने शादी करके लोगों की बोलती बंद कर दी। लोग एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख को साथ देखना काफी पसंद करते हैं। यही वजह है जो एरिका फर्नांडिस और शाहीर शेख का सीरियल प्यार के कुछ रंग ऐसे भी के तीन सीजन टीवी पर आ चुके हैं।  

    Tags