शार्क टैंक इंडिया 2: अशनीर ग्रोवर को शो में मिस कर रहे फैंस की अनुपम मित्तल ने लगाई क्लास, दिया करारा जवाब

    शार्क टैंक इंडिया 2 शो में अशनीर ग्रोवर को कई फैंस मिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं में से एक फैन को अनुपम मित्तल ने करारा जवाब दिया है। 

    <p>अनुपम मित्तल</p>

    अनुपम मित्तल

    नए साल के मौके पर शार्क टैंक इंडिया 2 और मास्टर शेफ इंडिया 7 जैसे दो शोज की शुरुआत सोनी टीवी पर हुई थी। इन दोनों शोज में लोगों को कुछ अलग-अलग जजेस के चेहरे देखने को मिले हैं। शार्क टैंक इंडिया लोगों को पहले सीजन की तरह ही इस बार भी पसंद आ रहा है, लेकिन सभी लोग अशनीर ग्रोवर जोकि इस शो के पहले सीजन के अहम जज थे उन्हें मिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब शो शुरू हुआ था लोगों ने अशनीर ग्रोवर को लेकर ट्वीट किया था। लेकिन अब जो लोग अशनीर ग्रोवर को मिस कर रहे हैं। उन्हें नए सीजन के जज अनुपम मित्तल गजब का जवाब देते हुए दिखाई दिए हैं।

    दरअसल मामला क्या है चलिए हम आपको बताते हैं। शार्क इंडिया 2 के मंच पर एक शू का बिजेनस करने वाले शख्स आया था। उसकी कहानी ने सभी जजेस को भावुक कर दिया। लेकिन शार्क्स ने उनके बिजनेस में पैसा नहीं लगाया। इन सबके बीच अनुपम मित्तल ने उस शख्स को जॉब का ऑफर दे दिया। इससे जुड़ा वीडियो खुद अनुपम मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उस शख्स को बाजीगर भी बताया है। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा कि अशनीर ग्रोवर जी नहीं है इसीलिए मजा नहीं आ रहा है। उस शख्स को जवाब देते हुए अनुपम मित्तल ने कहा कि बिग बॉस देख लो। अनुपम मित्तल का ऐसा कमेंट देख शो के फैंस इस वक्त काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। क्योंकि इस जवाब की उम्मीद तो किसी ने भी नहीं की थी। 

    सभी शार्क्स को अनफॉलो कर चुके हैं अशनीर ग्रोवर

    अशनीर ग्रोवर जिन्होंने शार्क टैंक इंडिया के पहले सीज़न में सबसे अनफ़िल्टर्ड और कई बार अपने सख्त व्यवहार होने के लिए बहुत सुर्खियाँ बटोरी थीं, एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत में भारतपे के सह-संस्थापक ने सोनी टीवी शो से अपने गायब रहने के बारे में बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सभी साथी शार्क को अनफॉलो कर दिया।

    Tags