रातों रात करोड़पति बनने के लिए शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर पहुंचा जेठालाल, वीडियो देखकर दयाबेन को आएंगे चक्कर

    सोशल मीडिया पर जेठालाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेठालाल, शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर नजर आ रहा है। 

    रातों रात करोड़पति बनने के लिए शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर पहुंचा जेठालाल, वीडियो देखकर दयाबेन को आएंगे चक्कर

    सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का जेठालाल टीवी के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है। जेठालाल बीते कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। जेठालाल की हरकतें अक्सर लोगों को खूब हंसाती हैं। यही वजह है जो जेठालाल का फेम रातों रात बढ़ता चला जा रहा है। हाल तो ये हो चुका है कि अब जेठालाल शार्क टैंक इंडिया 2 के सेट पर भा जा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर जेठालाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेठालाल शार्क्स के आगे गड़ा इलेक्ट्रानिक्स के लिए पिच लगाता नजर आ रहा है। 

    वीडियो में जेठालाल बता रहा है कि मेरे पास गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम की एक दुकान है जिसमें 40-50 लाख रुपए का सामान है। उतना ही सामान नेरा गोदाम में पड़ा है। अनुपम मित्तल जेठालाल से पूछते हैं कि उनके प्रोडक्ट की क्या खासियत है। जेठालाल बताता है कि उसके पास एक ऐसा बम है जिसे फोड़ने पर आवाज ही नहीं होती है। जिसके बाद जेठालाल शार्क इंडिया 2 के सेट पर बम फोड़ देता है। जेठालाल की इस हरकत की वजह से सभी शार्क भड़क जाते हैं। 

    जेठालाल का ये वीडियो एक फैन ने बनाया है। इस फनी वीडियो में जेठालाल अपनी बातों से सभी शार्क्स को खूब हंसा रहा है। हालांकि लाख मेहनत करने के बाद भी जेठालाल शार्क्स से मोटी रकम हासिल नहीं कर पाया। जेठालाल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर सकेंगे। 

    गौरतलब है कि शार्क टौंक इंडिया 2 इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो में नजर आ रहे शार्क इंवेस्टमेंट करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं वजह है जो शो के सेट पर इन शार्क्स को कई बार आपस में लड़ते हुए देखा जा चुका है। जेठालाल का ये फनी वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। 

    Tags