शीजान खान की बहन फलक नाज की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती होते ही फटा मां का कलेजा

    टीवी एक्टर शीजान खान की बहन फलक नाज की तबियत बिड़ गई है। खबर आ रही है कि हालत खराब होने के बाद फलक नाज को अस्पताल में भर्ति करवाया गया है। 

    शीजान खान की बहन फलक नाज की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती होते ही फटा मां का कलेजा

    तुनिषा सुसाइड मामले में शीजान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी शीजान खान को अब तक बेल नहीं मिल पाई है। वहीं दूसरी तरफ शीजान खान का परिवार लग रहे आरोपों के बोझ तले दबता चला जा रहा है। तुनिषा शर्मा की मौत ने शीजान खान के परिवार को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया है। इसी बीच शीजान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो शीजान खान की बहन फलक नाज की तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाजद फलक नाज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात का खुलासा खुद शीजान खान की मां ने किया है। शीजान खान की मां ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

    इस पोस्ट में शीजान खान की मां ने लिखा, मुढे समझ नहीं आ रहा है कि हम लोगों को किस बात की सजा मिल रही है। हमें क्यों परेशान किया जा रहा है। शीजान मेरा बेटा बीते एक महीने से जेल में बंद है। बिना किसी सबूत के मेरे बेटे को कसूरवार ठहरा दिया गया है। मेरा बेटा जेल में सजा काट कर रहा है। मेरी बेटी फलक नाज हॉस्पिटल में एडमिट है। शीजान खान का छोटा भाई जो ऑटिस्टिक है वो भी बीमार है। 

    आगे फलक नाज की मां ने लिखा, क्या एक मां को किसी दूसरे बच्चे को प्यार करना गुनाह है? क्या ये गैरकानूनी है? फलक तुनिषा शर्मा को बड़ी बहन की तरह प्यार करती थी। क्या ये भी गुनाह है? शीजान खान और तुनिषा शर्मा अपने रिश्ते को स्पेस देना चाहते थे। वो दोनों अगल गो गए। क्या ब्रेकअप करना गुनाह है। क्या हमें उस बच्ची से प्यार करने का हक नहीं है क्योंकि हम मुस्लिम हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि हमारा गुनाह क्या है? 

    इस पोस्ट के साथ शीजान खान की मां ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में फलक नाज अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर देखकर फलक नाज के फैंस के बीच खलबली मच गई है। 

    Tags