शहनाज गिल ने आधी रात को मनाया मां का बर्थडे, जमकर पाया भंगड़ा

    शहनाज गिल ने मां के बर्थडे पर आधी रात को जमकर पाया भंगड़ा, सरप्राइज पाकर मां की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

    शहनाज गिल ने आधी रात को मनाया मां का बर्थडे, जमकर पाया भंगड़ा

    शहनाज गिल ने बीती रात अपनी मां परमिंदर कौर गिल का जन्मदिन मनाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसमें पहले उनकी मां नाइट सूट में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें एकदम से रात में सरप्राइज देकर उठाया गया है। शहनाज की मां के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि वो चौंक गई हैं लेकिन बहुत खुश भी हैं।

    घर में कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। एक लड़का शहनाज की मां के पैरों तो छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहा है। उसके बाद शहनाज गिल भी नजर आती हैं। वो जमकर भंगड़ा पाती दिखती हैं। शहनाज भी शॉर्ट और टीशर्ट पहने हुए हैं। पूरा घर का नॉर्मल महौल है और इसमें सब खुशियां सेलिब्रेट कर रहे हैं। शहनाज की मां केक काटती हैं और बाइट अपनी बेटी को भी खिलाती हैं। शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ''मेरी मां को जन्मदिन मुबारक।'' फैंस मां बेटी का ये लम्हा देखकर काफी खुश हैं।

    आजकल कहा हैं शहनाज?

    शहनाज गिल इन दिनों अपना टाइम एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वो केदारनाथ गई थीं और वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन लोगों का कहना था कि शहनाज गिल के साथ राघव जुयाल भी थे जिन्हें उनका बॉयफ्रेंड भी कहा जाता है। लेकिन दोनों ही रिलेशनशिप की बात को नकार चुके हैं। पर जब नेचर मे घूमने की बात आती है तो राघव और शहनाज साथ होते हैं। राघव काफी बड़े नेचर लवर हैं। 

    फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी दोनों ने साथ काम किया था। तब कपिल शर्मा के शो पर प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे राघव उन्हें पहाड़ों की सैर कराने ले गए थे। तब शहनाज की मिट्टी में सनी हुई फोटो सामने आई थी और ये सब उन्होंने राघव के साथ एंजॉय किया था। दोनों दोस्ती तो कबूल करते हैं लेकिन रिलेशनशिप नहीं।

    Tags