Video: शहनाज गिल लाल जोड़ा पहनकर बनी दुल्हन, कभी झूमती तो कभी शर्माती आईं नजर

    शहनाज गिल का दुल्हन बने हुए का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

    <p>दुल्हन बनी हुई शहनाज गिल&nbsp;</p>

    दुल्हन बनी हुई शहनाज गिल&nbsp;

    बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थी। उन्हें देखकर ऐसा लगने लगा था मानों वो जिंदगी जीना ही भूल गई है। वहीं, अब उनकी लाइफ धीरे-धीरे करके ट्रैक पर आ रही है। इन दिनों शहनाज गिल जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनकी कोई भी तस्वीर या फिर वीडियोज इंटरनेट पर जैसे ही आते हैं वैसे ही वो फैंस के बीच वायरल हो जाते हैं। वहीं, शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दी हैं।

    वीडियो में शहनाज गिल माथे पर बिंदी, हाथ में चुड़ियां और खूबसूरत लाल जोड़े में कमाल की लग रही हैं। उन्हें देखने वाला हर कोई उनकी ही तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। शहनाज गिल ने ये रूप अपने रैंप वॉक के लिए अपनाया है। दरअसल हाल ही में वो टाइम्स फैशन वीक में शहनाज गिल रैंप वॉक करती हुई नजर आईं। इसमें वो फैशन डिजाइन सामंत चौहान के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी थीं।

    फैशन डिजाइनर के हाथ चूमती दिखीं शहनाज गिल

    शहनाज गिल ने खुद रैंप वॉक करते हुए का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दुल्हन बनकर वो कितनी खुश नजर आ रही हैं। जब वो स्टेज पर दुल्हन बनकर उतरती है तो सबसे पहले झूमती हुई नजर आती हैं और फिर थोड़ा सा शर्माती है। बाद में वो फैशन डिजाइनर के साथ फिर से स्टेज पर एंट्री मारती है। लाल जोड़े में वो नाचती हुई डिजाइनर के हाथ चूमती है।

    वहीं, शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म के सेट से जुड़ी कई सारी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।