शहनाज़ गिल को फैंस से मिला सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा ये खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

    शहनाज़ गिल को फैंस से मिला सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा ये खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

    शहनाज़ गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। उन्हें फैंस प्यार से सिडनाज़ के नाम से जानते हैं। शहनाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा उनका नाम सिड्नाज़ अब बड़ी पहचान बन चुका है। सिड्नाज़ अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहते हैं। हाल में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें सलमान खान को गले लगते देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल होना पड़ा था। ऐसे में सिड्नाज़ एक्ट्रेस का सपोर्ट बन सामने आये थे। अब शहनाज़ को अपने फैंस की तरफ से अब एक खास गिफ्ट भी मिला है। इस गिफ्ट को देखकर एक्ट्रेस के लिए मुश्किल होगी कि इस पर खुश हुआ जाये या सिद्धार्थ को याद कर दुखी।

    सिड्नाज़ ने अपन एक्ट्रेस को फोटोज के फ्रेम गिफ्ट किये हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं। पहली मोनोटोनस फोटो में सिद्धार्थ और शहनाज़ को साथ देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी माँ रीता शुक्ला के साथ हैं। अगली तस्वीर में एक मैसेज है जिसमें लिखा है-‘जब आप अपनी माँ को देख रहे होते हैं तो आप उस शुद्धतम प्रेम को देख रहे होते हैं जिसे आप कभी जान पाएंगे। सिडनाज़ साथ है और हमेशा खुश है।’ इसकी अगली तस्वीर में एक्ट्रेस को ब्रह्माकुमारी सिस्टर के साथ देखा जा सकता है। आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस की माँ भी हैं। देखिये-

    बता दें, पिछले साल सितंबर में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने एक्टर के परिवार और शहनाज़ को गहरा सदमा पहुंचाया था। अपने परिवार जैसे दोस्त को खोने के बाद एक्ट्रेस ने दूरी बना ली थी। लेकिन अब शहनाज़ वापसी कर चुकी हैं। अब वो अध्यात्म के जरिये अपने इमोशन को बांधे हुए हैं। काम कर रही हैं। आगे बढ़ रही हैं।

    Tags