फैंस के लिए सिक्योरिटीज से भिड़ गईं शहनाज गिल, जमकर लगा दी क्लास

    सेल्फी लेते फैंस को सिक्योरिटी वालों ने रोका तो आसमान पर चढ़ गया शहनाज गिल का गुस्सा, देखिए कैसे भड़कीं...

    फैंस के लिए सिक्योरिटीज से भिड़ गईं शहनाज गिल, जमकर लगा दी क्लास

    शहनाज गिल कभी सिर्फ पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाई जाती थीं लेकिन जबसे उन्हें बिग बॉस 13 में देखा गया और उसके बाद से वो पूरे इंडिया की शहनाज गिल हो गईं। उनका चुलबुला अंदाज हर किसी को पसंद आता है। फैंस तो उनपर जान ही झिड़कते हैं। इसलिए तो जब फैंस पर बात आई तो शहनाज गिल सिक्योरिटी वालों से भिड़ गईं।

    एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल के फैंस उनके चारों तरफ उन्हें घेर कर खड़े हो जाते हैं और सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन सिक्योरिटी वाले फैंस के साथ थोड़ा बुरा व्यवहार करते हैं और उन्हें पुश करके शहनाज से दूर करने लगते हैं। लेकिन शहनाज गिल को ये तरीका पसंद नहीं आता और वो खड़े खड़े सिक्योरिटी वालों की क्लास लगा देती हैं। शहनाज गिल कहती हैं कि फैंस हैं और जो प्यार दे रहे हैं तो उनको सेल्फी तो बनती हैं। वो कहती हैं, ''क्या क्या प्रोब्लम क्या है?'' एक शख्स सिक्योरिटी वालों को कहता सुनाई दे रहा है कि वो लड़की सिर्फ सेल्फी ले रही है।

    शहनाज फिर बड़े प्यार से फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराती हैं। उनकी टीम से ही शायद उन्हें कोई बोलता है कि मैडम लिफ्ट आ गई है तो वो उसे कहती हैं, ''तू चला जा।'' ये सुनकर वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं।

    शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग दिन बा दिन बढ़ती ही जा रही है। एक्ट्रेस का शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल काफी पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में उनके शो पर कपिल शर्मा और उसके बाद सुनील शेट्टी और सारा अली खान भी आए थे। वहीं एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया है और वो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। क्या आप शहनाज को देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

    Tags