शहनाज़ गिल ने गाया 'तारों के शहर में', इमोशनल हुए फैन ने लिखा 'सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई'

    और नेहा कक्कड़-नुबिं नौटियाल की आवाज गूंजी तो ऐसा लगा जैसे आप आंख बंद करके सच में किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हों। अब इसी गाने को शहनाज़ गिल ने अपनी आवाज में गाया है।

    शहनाज़ गिल ने गाया 'तारों के शहर में', इमोशनल हुए फैन ने लिखा 'सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई'

    पिछले साल एक गाना आया था ‘तारों के शहर में’। गाने के वीडियो में नेहा कक्कड़ और सनी कौशल थे। लेकिन इस वीडियो के साथ जब कानों में गाने के लिरिक्स और नेहा कक्कड़-नुबिं नौटियाल की आवाज गूंजी तो ऐसा लगा जैसे आप आंख बंद करके सच में किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हों। अब इसी गाने को शहनाज़ गिल ने अपनी आवाज में गाया है।

    ये तो हम सभी जानते हैं कि शहनाज़ पेशे से एक सिंगर है और फिर एक एक्ट्रेस। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज़ गाने के लिरिक्स को जिस तरह से फील करके गा रही हैं उसे देखने के बाद आप भी उनके दर्द से अपने आप को जोड़ लेंगे। इस शानदार गाने को हर किसी की आवाज में सुना जाना मुमकिन नहीं है। लेकिन शहनाज़ ने इस गाने को जैसा अपना बना लिया हो। आप भी सुनिए-

    बता दें, शहनाज़ गिल के लिए पिछला एक साल बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। अपना सबसे खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद जैसे लाइफ में आगे बढ़ना उन्होंने अपना मकसद ही बना लिया। सिद्धार्थ ने 2 सितंबर को दुनिया छोड़ी थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को दुनिया से गायब कर लिया। लेकिन जब वापसी की तो अपने फैंस के लिए हंसती रहीं। कई बार उन्हें रोते हुए भी देखा गया। लेकिन अब वो खुद को संभालना सीख गई हैं। शहनाज़ अब पहले से ज्यादा काम कर रही हैं। वो मॉडलिंग कर रही हैं, रैंप वॉक का वीडियो भी वायरल हुआ था। म्यूजिक वीडियो और सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान-भाईजान’ में काम कर रही हैं। शहनाज़ को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags