शहनाज गिल ने गाया केजीएफ 2 का ये गाना, सुनकर फैंस बोले- कोयल जैसी है आवाज

    शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केजीएफ 2 फिल्म के गाने को गाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    शहनाज गिल ने गाया केजीएफ 2 का ये गाना, सुनकर फैंस बोले- कोयल जैसी है आवाज

    बिग बॉस के जरिए सभी के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी अदाएं ही नही बल्कि आवाज भी लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। वो हमेशा सोशल मीडिया पर अपने गाने गाते हुए के कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बार भी शहनाज गिल ने कुछ ऐसा ही किया। शहनाज गिल ने एक वीडियो अपने गाना गाते हुए का सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने गाने गाते हुए का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज गिल केजीएफ चैप्टर 2 का गाना महबूबा मैं तेरी महबूबा गाती हुई दिखाई दे रही हैं। गाने गाते हुए शहनाज काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं। गाना गाते वक्त शहनाज गिल ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। आप भी यहां देखिए शहनाज गिल का वायरल हुआ शानदार वीडियो, जिसमें उनकी प्यारी आवाज आपको सुनने के लिए मिलेगी। 

    शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम अंदर और बाहर दोनों तरफ से बेहद खूबसूरत हो। दूसरे यूजर ने लिखा- कोयल सी प्यारी आवाज। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार दिवाली गिफ्ट। इसीलिए अलावा शहनाज गिल को लोग दिवाली की भी शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    इससे पहले भी शहनाज गिल ने अपने गाना गाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में शहनाज गिल हां हंसी बन गए गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में शहनाज गिल को देखकर लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई थी। कई फैंस ने तो वीडियो पर रोने वाली इमोजी भी शेयर की थी।

    Tags