Video: सिद्धार्थ की मौत के बाद टीवी पर पहली बार इस अंदाज में नजर आईं शहनाज गिल, फैंस हुए दीवाने

    सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने काम पर ध्यान देते हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए शो हुनरबाज से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाती हुई दिखाई दी हैं।

    Video: सिद्धार्थ की मौत के बाद टीवी पर पहली बार इस अंदाज में नजर आईं शहनाज गिल, फैंस हुए दीवाने

    बिग बॉस के बाद जबरदस्त तरीके से फेमस हुईं शहनाज गिल के लिए साल 2021 काफी परेशानी से भरा रहा था। अपने दोस्त और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई थीं। उन्हें संभलने में काफी वक्त लग गया, लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वे अब अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। अब एक्ट्रेस अपनी आवाज का जादू सभी पर बिखेरती हुई दिखाई दी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अब नए टैलेंट शो हुनरबाज में दिखाई देने वाली हैं। इस शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है।  

    दरअसल एक्ट्रेस शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। उनका वॉइसओवर भी वीडियो के जरिए सुनाई दे रहा है। रांझा गाना उनकी आवाज में बैकग्राउंड में चल रहा है। साथ ही वो वीडियो में ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरे अंदर भी वो हुनर है जो मुझे बहुत ज्यादा खुशी देता है। हुनरबाज वो मंच है जहां आम लोग आते हैं जिनके सपने पूरे हो सकें और वो अपना हुनर दिखा सकें।

    शहनाज के शो को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

    इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- असली हुनर की पहचान होने वाली है केवल हुनरबाज देश की शान पर। 22 जनवरी से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर। इस बात की खबर जैसे ही शहनाज के फैंस को लगी तो वो खुशी से झूमते हुए नजर आए। फैंस शहनाज के इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं। हुनरबाज शो की बात करें तो उसकी शुरुआत 22 जनवरी से होने वाली है। इस शो के अंदर करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती दिखाई देने वाले हैं। इश शो का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Tags