बिग बॉस में आने से पहले ऐसे तोप गाने रिलीज कर चुकीं शहनाज गिल, देखिए पूरी लिस्ट

    बिग बॉस 13 से पहले इसलिए पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाती थीं शहनाज गिल, सिंगिंग में मचाया था धमाल

    बिग बॉस में आने से पहले ऐसे तोप गाने रिलीज कर चुकीं शहनाज गिल, देखिए पूरी लिस्ट

    शाहनाज गिल आज की तारीफ में सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें पहले पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता था लेकिन अब वो खुद को इंडिया की शहनाज गिल कहती हैं। उन्हें सबसे बड़ी पहचान बिग बॉस 13 से मिली। उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। बिग बॉस ने निकलने के बाद एक्ट्रेस को खूब काम मिला। अब तो वो सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं। आज यानी 27 जनवरी को एक्ट्रेस का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं कि ऐसे कौन कौन से एक्ट्रेस के गाने थे जिनकी वजह से वो काफी पॉपुलर हुई थीं। शहनाज एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सिंगर भी हैं। यहां देखिए उनके बेहतरीन गाने।

    वहम

    वहम गाने में शहनाज गिल का बबली नेचर नजर आता है। उन्होंने ये गाना खुद गाया था और इसे लाडी गिल ने कंपोज किया था। शहनाज को इसमें लड़का छोड़कर चला जाता है लेकिन बाद में वो एक्ट्रेस के प्यार को याद करते हुए वापस आ जाता है।

    स्ट्रेट अप जट्टी

    जिस तरह का ये गाना है, शहनाज गिल भी कुछ उसी तरह नजर आ रही हैं। शहनाज का गजब का एटीट्यूड इसमें दिख रहा है और ये उनके बबली नेचर से बिल्कुल अलग है। इस गाने को भी एक्ट्रेस ने खुद गाया है।

    रेंज

    शहनाज गिल का ये गाना साल 2019 में आया था। एक्ट्रेस का सुपरकूल अंदाज इस वीडियो में दिखा था। एक्ट्रेस ने इस गाने में पूरा मस्त होकर गाया था।

    माझे दी जट्टी

    माझे दी जट्टी गाने में शहनाज गिल एक्ट करती नजर आई थीं। इसमें उनका बचपन का प्यार वापस आता है और वो कुछ दोस्तों के साथ होता है जिसमें एक लड़की भी होती है तो शहनाज को ये कंफ्यूजन हो जाती है कि उसने किसी और को अपना मान लिया है लेकिन उनके बचपन का प्यार आखिर में उनके पास आ जाता है।

    लख लाड़ता

    टीवी प्रेजेंटर रवनीत सिंह ने इस गाने से अपना डेब्यू किया था और शहनाज गिल इसमें बहुत प्यारी दिख रही थीं। उन्होंने अपना पूरा नखरा और गुस्सा इस गाने में दिखाया था।

    इनके अलावा भी शहनाज गिल को तमाम और गानों में एक्ट करते देखा गया था। 

    Tags