शहनाज गिल को दुल्हन बना देख भावुक हुए पिता, बेटी की शादी को लेकर कही ये बात

    शहनाज गिल का दुल्हन बने हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था, जिसके बाद अब उनके पिता संतोक सिंह सुख भावुक होते हुए नजर आएं। 

    <p>दुल्हन बने हुए शहनाज गिल&nbsp;</p>

    दुल्हन बने हुए शहनाज गिल&nbsp;

    बिग बॉस 13 में पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर सभी लोगों के दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल हाल ही में दुल्हन बनी हुई नजर आई थीं। उनके इससे जुड़े कई सारे वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लाल जोड़ा पहने हुए वो रैंप वॉक करती हुई नजर आई थीं। जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, दूसरी तरफ उनके पिता संतोक सिंह सुख काफी भावुक होते हुए नजर आएं। इतना ही नहीं वो शहनाज गिल की शादी की भी तमन्ना करने लगे हैं।

    शहनाज गिल को दुल्हन बना देखकर उनके माता-पिता थोड़े परेशान हो गए थे। शहनाज और उनसे जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि वह अपने परिवार की जान है। ऐसे में वे लोग चाहते हैं कि अपने करियर के साथ-साथ शहनाज गिल अपनी निजी जिंदगी पर भी थोड़ा ध्यान दें। शहनाज गिल को लेकर सूत्रों ने कहा, "शहनाज अपने परिवार का दिल हैं और सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही वह बेहद कम ही अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं। वह इस वक्त अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और इस बात से उनका परिवार भी काफी खुश है कि शहनाज धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।" 

    शहनाज गिल को लेकर बात करते हुए सूत्र ने कहा, "शहनाज का पूरा ध्यान केवल और केवल काम पर है। वह इस समय प्यार और शादी किसी के बारे में नहीं सोच रही हैं और शायद आगे सोचें भी ना। दूसरी ओर उनके माता पिता भी काम को लेकर सतर्क रहने वाली सना के लिए परेशान हैं। वह उनकी उपलब्धियों से भले ही खुश हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि सना थोड़ा बहुत अपनी निजी जिंदगी पर भी ध्यान दें।" वैसे जो वीडियो शहनाज गिल का दुल्हन बने सामने आया था वो सही में दिल छू लेने वाला साबित हुआ था।