शांतनु महेश्वरी ने शिव ठाकरे को पकड़ कर नचाया, ऋतिक धनजानी ने भी किया जबरदस्त डांस

    शिव ठाकरे का ऐसा देसी डांस अपने नहीं देखा होगा 

    शांतनु महेश्वरी ने शिव ठाकरे को पकड़ कर नचाया, ऋतिक धनजानी ने भी किया जबरदस्त डांस

    बिग बॉस 16 के पहले रनरअप रहे शिव ठाकरे शो के बाद से खबरों में बने हुए हैं। उन्हें अलग इवेंट, पार्टी में देखा जाता रहा है, बीती रात भी शिव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक बड़ी पार्टी का हिस्सा बने थे। अब इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक्टर शांतनु माहेश्वरी और ऋत्विक धनजानी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    इस वीडियो में शिव पहले शांतनु के साथ डांस करते हैं। बाद में ऋत्विक को अपने साथ खींच लेते हैं। इन हैंडसम हीरोज़ को ऐसे नाचते देख इनके फैंस तो खुशियां मना रहे हैं।

    बड़े सेलेब्स की इस पार्टी में शिव ठाकरे की मुलाकात अपने साथी कंटेस्टें शालीन भनोट स एभि हुई थी। उन्हें अर्जुन बिजलानी के साथ भी देखा गया था। इन एक्टर्स के साथ शिव का बांड देख कर तो आप भी समझ गए होंगे कि अब इंडस्ट्री के पॉपुलर आर्टिस्ट में उनकी गिनती भी होती है।

    बिग बॉस 16 से पॉपुलर होने के बाद शिव ठाकरे अब जल्द मराठी फिल्मों से अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में देखा जायेगा। शिव ठाकरे बिग बॉस के अलावा रोड़ीस का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब इन्हें फिल्मों में देखा जायेगा।

    बता दें, बिग बॉस 16 की शुरुआत में शिव ठाकरे के गेम को ऑडियंस ने पसंद किया। लेकिन मंडली का हिस्सा बनने के बाद उनके गेम में थोड़ी सी कमी देखी गई थी। हालांकि, वक़्त रहते उन्होंने वापसी की और फिर से टॉप पर जगह बनाई। हालांकि, वो शो का ख़िताब नहीं जीत पाए। अंत में MC स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

    Tags