शिव ठाकरे ने चुपचाप की लैंडस्लाइड से प्रभावित गांव की मदद, लोग बोले- 'साइलेंट हीरो'

    शिव ठाकरे ने की इस तबाह हुए गांव के लोगों की मदद, लोग बोले- असली हीरो...

    Shiv Thakare helps a landslide affected village

    Shiv Thakare helps a landslide affected village

    शिव ठाकरे सिर्फ बिग बॉस जैसे शोज की वजह से पॉपुलर नहीं हैं बल्कि उन्होंने अपने व्यवहार से भी अपना नाम कमाया है। फिलहाल तो शिव ठाकरे को आप टीवी पर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में स्टंट करते नजर आ रहे हैं लेकिन ये सभी को पता है कि वो साउथ अफ्रीका से वापस आ चुके हैं। फिलहाल वो अपने बाकी कामों के साथ साथ कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे जानकर आपके मन में शिव के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी। 

    दरअसल 24 जुलाई को पुलिस अधिकारियों और बचाव संचालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा था। विनाशकारी भूस्खलन से रायगढ़ के इरशालगढ़ गांव में काफी तबाही हुई है। अब सामने आया है कि शिव ठाकरे ने इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करने में योगदान दिया है। हालांकि इसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया है। उन्होंने चुपचाप हेल्प की है। लेकिन अच्छे कर्म कभी ना कभी सामने आ जाते हैं और आने भी चाहिए।

    फैंस अब शिव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शिव की एक पुलिस अधिकारी के साथ फोटो वायरल हो रही है जो उसी गांव से ही है जहां आपदा आई थी। पूर्व बिग बॉस मराठी 2 विजेता को गहरे नीले रंग की पैंट के साथ एक कैजुअल सफेद स्वेटशर्ट पहने देखा जा सकता है। यहां देखिए।

    इस फोटो के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ''हमें तुम पर गर्व है।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''सच में मुझे ये बहुत पसंद है।'' एक अन्य ने कमेंट में लिखा, ''इसको बोलते हैं रियल मराठा।''

    शिव ठाकरे फिलहाल रिएलिटी शोज के साथ साथ बिजनेस में भी लगे हुए हैं। उन्होंने अपना रेस्टोरेंट भी खोला है। वहीं बात करें उनके रिएलिटी शो की तो शिव ठाकरे शुरुआती एपिसोड्स में खतरनाक स्टंट और मस्ती मजाक दोनों करते नजर आए हैं।

    Tags