खतरों के खिलाड़ी 12 से पहले घुड़सवारी करती नज़र आई शिवांगी जोशी, वीडियो वायरल

    एक्ट्रेस जल्द रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में स्टंट करती दिखेंगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। वो अपने आप को फिजिकली भी तैयार कर रही है। एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें घुड़सवारी करते देखा जा सकता है।

    खतरों के खिलाड़ी 12 से पहले घुड़सवारी करती नज़र आई शिवांगी जोशी, वीडियो वायरल

    टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाने वाली शिवांगी जोशी आज एक बड़ा नाम है। एक्ट्रेस को नायरा के किरदार में बेहद पसंद किया गया था। अब शिवांगी ऑडियंस को अपना बिंदास, दबंग अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं। क्योंकि एक्ट्रेस जल्द रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में स्टंट करती दिखेंगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। वो अपने आप को फिजिकली भी तैयार कर रही है। एक्ट्रेस का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें घुड़सवारी करते देखा जा सकता है। वो तेज रफ्तार से घोड़े की लगाम संभाले नज़र आ रही हैं। उन्होंने वाइट टीशर्ट और पैंट के अलावा कैप भी पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने जिस तरह से घोड़े को दौड़ाया है उससे तो यही समझ आ रहा है कि वो लंबे समय से घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने आपको कैसे तैयार किया है ये जानने का इंतज़ार है। फिलहाल आप ये वीडियो देखिये-

    बता दें, खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। इस बार शो में कई बड़े नाम नज़र आने वाले हैं। एक रिपोर्ट की माने तो शिवांगी जोशी के अलावा रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, सृति झा, अनेरी वजानी, तुषार कालिया, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, चेतना पांडे, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, एरिका फ़र्नान्डिस, फैज़ल शेख जैसे नामी नाम इस शो का हिस्सा होंगे। वहीं ऑडियंस के लिए आने इन सेलेब्स को नए अवतार में स्टंट करते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस सीजन में अब तक के सबसे पॉपुलर चेहरे नज़र आने वाले हैं।